मध्य प्रदेश में 10 अगस्त से पहले हो सकती है अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति

भोपाल
मध्य प्रदेश में लोक शिक्षा विभाग की ओर से जारी होने वाले अतिथि शिक्षकों के आदेश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ऐसा माना जा रहा है कि विभाग आज आदेश जारी कर सकता है. इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग 10 अगस्त तक नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर लेगा. यही कारण है कि इसको लेकर विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. लेकिन, आदेश जारी होने के साथ कई लोगों की नौकरी पर संकट के बादल भी मंडरा सकते हैं.

कई अतिथि शिक्षकों की जा सकती है नौकरी

दरअसल पूर्व में लोक शिक्षा विभाग की तरफ से एक पत्र जारी किया गया था. जिसके बाद से मध्य प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है. जारी किए गए पत्र में 30 फीसदी से कम रिजल्ट लाने वाले अतिथि शिक्षकों को नौकरी पर न रखे जाने की बात कही गई थी. आपको बता दें बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बिगड़ने के बाद सरकार ने अधिकारियों से इसके पीछे का कारण पूछा था. जिसके बाद स्कूल प्रिंसिपल्स ने इसके पीछे का कारण अतिथि शिक्षकों को बताया है. यही कारण है कि कि नियुक्ति प्रक्रिया में कई शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

15 हजार अतिथि शिक्षकों को किया जा सकता है बाहर

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों जब बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सामने आए थे. तभी से ये सवाल उठने लगे थे. कि आखिर मध्य प्रदेश शिक्षा इतनी खराब है. जो इस तरीके से गिरा हुआ रिजल्ट देखने को मिल रहा है. अब इस पूरे खराब रिजल्ट का ठीकरा अतिथि शिक्षकों के सिर पर फोड़ दिया गया है. माना जा रहा है इससे प्रभावित होकर 30 फीसदी से कम अंक पाने वाले अतिथि शिक्षकों को जो कि करीब 15 हजार से अधिक हैं.  जिनको नौकरी से बाहर किया जा सकता है.

अतिथि शिक्षकों को एक फायदा

अतिथि शिक्षकों को एक फायदा भी होगा. दरअसल उच्च पद के प्रभार से शिक्षकों के जो पद खाली होंगे. उन पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे. माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ लगभग 5000 शिक्षकों को उच्च माध्यमिक शिक्षक पद का उच्च प्रभार मिलेगा. इस कारण यह 5000 पद खाली होंगे. इन पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जा सकती है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

10 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

11 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

11 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

11 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

11 hours ago