मध्‍य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी ‘गुरु पूर्णिमा’, सीएम यादव का निर्देश

भोपाल

मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में गुरु पूर्णिमा के मौके पर दो दिन उत्सव मनाया जाएगा। सरकार ने स्कूलों को 20 और 21 जुलाई को भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को हाइलाइट (प्रकाश) करने वाले कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम के पहले दिन छात्रों को भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य के पारंपरिक संबंधों को लेकर जानकारी दी जाएगी। सुबह की प्रार्थना के बाद शिक्षक इस परंपरा और गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में छात्रों को विस्तार से बताएंगे।

इसके अलावा, छात्र प्राचीन भारत में प्रचलित 'गुरुकुल व्यवस्था' और उसका 'भारतीय संस्कृति' पर प्रभाव पर केंद्रित निबंध लिखने के कार्यक्रम में भाग लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे दिन, 21 जुलाई को देवी सरस्वती और गुरुओं को समर्पित एक प्रार्थना समारोह होगा, जिसके साथ ही दीप प्रज्वलित किया जाएगा। शिक्षकों को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक और छात्र दोनों अपने आपसी संबंधों पर प्रकाश डालने वाली व्यक्तिगत कहानियां सुनाएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशों के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग ने इसे लेकर मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। जिसमें इस कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया गया है। स्कूलों के अलावा राज्य के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में भी पहली बार गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें आमजन और साधु-संत शामिल होंगे।

क्या मनाई जाती है गुरु पूर्णिया

गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उनसे मिले ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए उनका आदर-सम्मान करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माना जाता है कि इस दिन भगवान वेद व्यास का जन्म हुआ था। उन्हें हिंदू धर्म में आदि गुरु माना जाता है। वेद व्यास ने महाभारत, वेदों और पुराणों सहित कई अहम धार्मिक ग्रंथों की रचना की थी। वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन अपने गुरु के तौर पर ऋषि शांडिल्य को उन्हें ज्ञान देने के लिए चुना था। इसके अलावा भगवान बुद्ध ने भी इसी दिन अपन पहले पांच शिष्यों को उपदेश दिया था।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

बेमेतरा । शासन की जनहितकारी पहल 'सेवा सेतु' नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सहज सेवाएं…

58 seconds ago
CG CM साय आज गरियाबंद दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

CG CM साय आज गरियाबंद दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर रहेंगे। दौरे…

16 minutes ago
CG : स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास …

CG : स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास …

बेमेतरा । जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कुपोषण…

17 minutes ago
CG : संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर …

CG : संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सह समिति अध्यक्ष के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला…

19 minutes ago
CG : 25 से 29 जुलाई तक होगा पाँच दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण …

CG : 25 से 29 जुलाई तक होगा पाँच दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण …

दुर्ग । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में 22 जुलाई…

22 minutes ago
CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 के दस्तावेज जरूरी नहीं…

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 के दस्तावेज जरूरी नहीं…

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते…

23 minutes ago