ग्वालियर उपभोक्ता आयोग ने छात्रों के हक में फैसला सुनाया, FIITJEE लौटाएगा पूरी फीस

ग्वालियर
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने FIITJEE संस्थान को छात्रों को फीस लौटाने और क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए हैं। मामला ग्वालियर स्थित FIITJEE स्टडी सेंटर का है, जहां दो वर्षीय कोर्स की पूरी फीस जमा कराने के बाद संस्थान ने बीच में ही केंद्र बंद कर दिया था। इससे सैकड़ों छात्र प्रभावित हुए और अभिभावकों ने फीस वापसी की मांग की।

45 दिन के अंदर वापस करें फीस
संस्थान द्वारा मना करने पर दो छात्रों के अभिभावक ज्योति रंजन आचार्य और विकास अग्रवाल ने अधिवक्ता अंकित माथुर के माध्यम से आयोग में परिवाद दायर किया। सुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा और सदस्य रेवती रमन मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए FIITJEE को निर्देश दिया कि वह 45 दिनों के भीतर फीस वापसी के साथ 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति, मानसिक कष्ट हेतु अतिरिक्त राशि तथा वाद व्यय का भुगतान करें।
 
फीस नहीं देने पर लगेगा ब्याज
आदेश में यह भी कहा गया कि निर्धारित अवधि में राशि अदा न करने पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगेगा। अधिवक्ता ने बताया कि FIITJEE ने देशभर में कई स्टडी सेंटर, जिनमें भोपाल और इंदौर भी शामिल हैं, बीच सत्र में बंद कर दिए हैं।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

29 minutes ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

34 minutes ago
इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की…

53 minutes ago
रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल

रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल

रायपुर.  सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026…

1 hour ago
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज

जबलपुर  हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ…

1 hour ago
हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए सभी हज…

1 hour ago