विश्व प्लास्टिक सर्जरी और स्थापना दिवस के अवसर पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन संपन्न

भोपाल
बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग, एम्स भोपाल ने विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस और विभाग के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जुलाई 2023 को माइक्रोसर्जरी पर एक सीएमई और कपलर एनास्टोमोसिस पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया । एम्स भोपाल के अध्यक्ष डॉ. सुनील मलिक ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विभाग को अब तक हुई उत्कृष्ट प्रगति के लिए बधाई दी । एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हुए और विभाग के संबंध में अपनी अंतर्दृष्टि और मार्गदर्शन प्रदान किया । उन्होंने रोगी देखभाल, शिक्षण/प्रशिक्षण और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्किन बैंक की स्थापना और फ़ेलोशिप कार्यक्रम शुरू करने की पेशकश की ।

प्रोफेसर (डॉ) राजेश मलिक, डीन अकादमिक, डॉ अजीत कुमार, उप निदेशक (प्रशासन) और प्रोफेसर (डॉ) शशांक पुरवार, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए तथा बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रयासों की सराहना की । इस कार्यक्रम को आयोजन अध्यक्ष के रूप में डॉ. मनाल एम खान, आयोजन सचिव डॉ. दीपक कृष्णा, संकाय सदस्य डॉ. गौरव चतुर्वेदी, डॉ. वेद प्रकाश राव, डॉ. राहुल दुबेपुरिया, डॉ. अभिनव सिंह और रेजिडेंट डॉक्टर, डॉ. विकास, डॉ. माधुरी, डॉ. प्राग्ना और डॉ.राधिका ने मिलकर आयोजित किया । कार्यक्रम के पहले भाग में दिल्ली से डॉ. राज मानस, डॉ. विनय वर्मा और भोपाल के डॉ. आरके मेहता, डॉ. अरुण भटनागर, डॉ. हरि सिंह बिसोनिया के अतिथि वक्ताओं के साथ माइक्रोसर्जिकल प्रक्रियाओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए अकादमिक चर्चाएं आयोजित हुई  । कार्यक्रम के दूसरे भाग में वीनस कपलर एनास्टोमोसिस पर लाइव प्रदर्शन किया गया । इस कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

विभागाध्यक्ष डॉ. मनाल एम खान ने विभाग का अवलोकन एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । उन्होंने बताया कि कार्यपालक निदेशक प्रो डॉ अजय सिंह के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष के दौरान विभाग का बहुत तेजी से विकास हुआ है । अब विभाग के पास उन्नत उपकरण हैं और यहाँ सभी प्रकार की प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और माइक्रोसर्जिकल प्रक्रियाएं की जा रही हैं । एम्स भोपाल में उंगलियों और हाथ के पुन: प्रत्यारोपण और माइक्रोसर्जिकल फ्लैप ट्रांसफर सहित माइक्रोसर्जरी नियमित रूप से की जा रही है । विभाग न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि आसपास के राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के मरीजों की जरूरतों को भी पूरा कर रहा है ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…

44 minutes ago
नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

1 hour ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

2 hours ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

2 hours ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

2 hours ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

2 hours ago