हैरी बॉक्सर गैंग का प्रमुख सदस्य एवं 20 हजार रुपये का इनामी फरार आरोपी मुरैना से गिरफ्तार

भोपाल. 
हैरी बॉक्सर गैंग से संबंधित अशोकनगर, इंदौर, भोपाल एवं खरगोन जिलों में घटित संगठित अपराधों की विवेचना हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ श्री डी. श्रीनिवास वर्मा के पर्यवेक्षण तथा उप पुलिस महानिरीक्षक (रेल) श्री राहुल लोढ़ा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था। इसी क्रम में एसटीएफ की विशेष अनुसंधान टीम (SIT) को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। हैरी बॉक्सर गैंग के सक्रिय सदस्य एवं 20 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी प्रदीप शुक्ला को मुरैना जिले से गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 11-12 फरवरी को थाना कोतवाली, जिला अशोकनगर में दर्ज अपराध के तहत स्थानीय व्यापारी को लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुये हैरी बॉक्सर द्वारा फिरौती की धमकी दी गई थी। इस प्रकरण में पूर्व में अशोकनगर पुलिस द्वारा मनीष जांगिड़ (जयपुर), पवन शर्मा (गोरमी, भिण्ड) एवं दिनेश सुथार (बीकानेर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण का मुख्य आरोपी प्रदीप शुक्ला निवासी डिफेंस कॉलोनी, जिला आगरा (उ.प्र.) घटना के बाद से फरार था, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप शुक्ला ने सह-आरोपी मनीष जांगिड़ को फरियादी के घर की रेकी एवं फायरिंग के लिए निर्देशित करते हुए गोरमी (भिण्ड) एवं गोवा से ऑनलाइन माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई थी।

आरोपी प्रदीप शुक्ला हैरी बॉक्सर गैंग का प्रमुख सदस्य है, जिसके विरुद्ध पूर्व से फिरौती, रंगदारी एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों के कुल 09 प्रकरण दर्ज हैं। फरारी के दौरान वह राजस्थान, पंजाब एवं उत्तरप्रदेश में लगातार स्थान बदलकर रह रहा था।

एसटीएफ एवं एसआईटी की विशेष टीमों द्वारा लगातार की जा रही पतारसी के फलस्वरूप दिनांक 08 अप्रैल को आरोपी को शिकारपुर, जिला मुरैना से आते समय गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित शर्मा, उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुशवाह, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक अनुज सिंह तोमर, आरक्षक भोला शंकर, आरक्षक राहुल यादव, आरक्षक सौरभ गुर्जर एवं आरक्षक पवन शाक्य की सराहनीय भूमिका रही।

मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

11 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

13 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

13 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

13 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

14 hours ago