वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, भाजपा को जिताना है : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश लोकतांत्रिक मूल्यों को हमेशा से बढ़ाने में अग्रणी रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश के पुरूष, माता, बहनें पूर्ण मनोयोग से मतदान के लिये आगे आयेंगी और कीर्तिमान बनाकर प्रदेश के गौरव में चार चांद लगायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने 17 नवंबर को हो रहे मतदान में स्वतंत्रतापूर्वक, निर्भीकता के साथ मतदान करने की प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहली बार बड़ी संख्या में नव मतदाता मतदान करेंगे। मतदान लोकतंत्र का उत्सव है, यह हमें लोकतंत्र के संवर्धन और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने का अवसर देता है।

मोदी की गारंटी, भाजपा के विकास पर करें मतदान
डबल इंजन की सरकार के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा को मतदान दें
लाडली बहनों और माताओं की सुरक्षा और विकास के लिए भाजपा को मतदान दें
किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए भाजपा को मतदान दें
भ्रष्टाचार को नियंत्रण में लाने के लिए भाजपा को मतदान दें
वंशवाद और परिवारवाद मिटाने के लिए भाजपा को मतदान दें
शिक्षा और मेडिकल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भाजपा को मतदान दें
प्रदेश की प्रगति समृद्धि और खुशहाली के लिए भाजपा को मतदान दें

मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार और लोकतंत्र के प्रति दायित्व है। अतः हमें भविष्य तय करने के लिए मतदान करना है। हम जैसा निर्वाचन करेंगे वैसी ही व्यवस्था, उसी तरह की हमारी सरकार बनेगी। हम बिना किसी लोभ-लालच और दबाव के 17 नवंबर को निर्धारित समय पर अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान करें।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मतदान की गौरवपूर्ण परंपरा रही है। मतदान के समय शांति, सद्भाव के कारण मध्यप्रदेश को सराहना मिली है। विधानसभा चुनाव के अवसर पर प्रदेश की जनता इस गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ायेगी और अपनी लोकतांत्रिक परिपक्वता का परिचय देगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

11 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

11 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

12 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

12 hours ago