HC ने की इंदौर नगर निगम घोटाले के मुख्य आरोपी अभय राठौर की ज़मानत याचिका की खारिज

इंदौर

इंदौर नगर निगम में हुए 150 करोड़ के घोटाले के मुख्य आरोपी अभय राठौर को हाई कोर्ट से ज़मानत नहीं मिली है। अदालत ने उसकी ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी है। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की खंडपीठ ने आरोपी की ज़मानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है।

अभय राठौर को फ़िलहाल नहीं मिली है। उसकी तरफ़ से दायर ज़मानत याचिका में कहा गया था कि अन्य आरोपियों को भी ज़मानत मिल चुकी है इसलिए उसे भी राहत दी जाए। लेकिन इस याचिका को अदालत ने ख़ारिज कर दिया। पुलिस नो इस ज़मानत याचिका पर आपत्ति ली थी और कहा था कि घोटाले के अन्य आरोपी भी जेल में हैं इसलिए राठौर को ज़मानत मिलने से केस प्रभावित हो सकता है।
जेल में ही रहेगा फर्ज़ी बिल घोटाले का मुख्य आरोपी

इंदौर में डेढ़ सौ करोड़ के फर्ज़ी बिल घोटाला का पर्दाफ़ाश हुआ तो इसने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी थी। इसके बाद विपक्ष लगातार इसका विरोध कर रहा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पिछले दिनों भी जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया था। अभय राठौर इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड है। उसने पिछले दिनों ज़मानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। लेकिन अदालत ने उसकी मांग अस्वीकार करते हुए ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी है।

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) में उजागर हुए फर्ज़ी बिल घोटाले ने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है, बल्कि शहर की विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार की गहरी पैठ को भी सामने ला दिया है। यह घोटाला न केवल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे भ्रष्टाचार ने शहर के विकास को बाधित किया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

29 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

34 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

39 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

49 minutes ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

49 minutes ago