बैतूल के स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार

 बैतूल

 जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पीसाझोडी गांव के शासकीय माध्यमिक स्कूल की 4 आदिवासी नाबालिग छात्राओं के साथ दुराचार और छेड़छाड़ का आरोप स्कूल के ही हेडमास्टर पर लगा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

25 जुलाई मंगलवार को पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने कोतवाली पहुच कर घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में परिजनों ने बताया कि हेडमास्टर भीमराव लांजीवार बच्चियों के साथ गंदी हरकते करता था और उन्हें धमकी देता था, जिसके कारण बच्चियों ने पहले तो घर में नहीं बताया। इसके बाद एक बच्ची ने अपनी मां से बोला कि मैं अब स्कूल नहीं जाऊंगी। स्कूल में सर उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं।

जब बच्ची की मां स्कूल पहुंची तो और भी बच्चियों ने बताया कि उनके साथ भी ऐसी ही घटना हो रही है। ऐसी 4 बच्चियां सामने आई है, जिनके साथ हेडमास्टर के द्वारा गंदी हरकतें की गई है। मामले को लेकर बताया गया कि हेड मास्टर लगभग एक साल से इन छात्राओं को अलग-अलग अपने कमरे में बुलाकर गंदी हरकतें कर रहा था।

मामले को लेकर जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि आरोपित हेड मास्टर भीमराव लांजीवार के खिलाफ धारा 376(3), 376(2 ),354 और 506 और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

निलंबित किया

शिक्षक पर मामला दर्ज होने के बाद सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग के द्वारा 27 जुलाई को उसे निलंबित कर दिया है। सहायक आयुक्त ने जारी आदेश में माध्यमिक शिक्षक भीमराव लांजीवार को निलंबित कर उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घोडाडोंगरी किया गया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

29 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

53 minutes ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

1 hour ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

1 hour ago
CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

1 hour ago