स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने किया मरीजों से वर्चुअली संवाद

भोपाल

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को टीकमगढ़, निवाड़ी और डिण्डोरी जिले के चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से वर्चुअली संवाद किया।

जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में भर्ती श्रीमती राधा नायक और श्रीमती शिवानी ने बताया कि उन्हें उपचार के साथ नि:शुल्क दवाई और भोजन भी मिल रहा है। जिला चिकित्सालय डिण्डोरी में भर्ती मरीजों ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों और अन्य स्टॉफ का व्यवहार अच्छा है। बिस्तर के चादर रोजाना बदले जाते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में बीएमओ डॉ. सतेन्द्र परस्ते ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रोजाना 150 से 200 मरीज ओपीडी में आते हैं। जिला डिण्डोरी के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर निघोरी के सीएचओ ने बताया कि सेंटर पर 12 से 15 मरीज रोजाना आते हैं। गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज भी लगाया जाता है। टेली-कंसलटेशन से भी मरीजों को उपचार और परामर्श दिया जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने निवाड़ी जिले के ओरछा के यथार्थ सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में भर्ती हरकू अहिरवार और मोतीलाल से बात की। हरकू ने बताया कि पेट दर्द के कारण वह हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। उनका इलाज आयुष्मान कार्ड से फ्री में हो रहा है। मोतीलाल ने बताया कि उन्हें फ्रेक्चर होने से अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका आयुष्मान कार्ड है और उन्हें नि:शुल्क उपचार मिल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी प्रत्येक सोमवार को वीडियो कॉल से जिलों के चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से उपचार और व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिये वर्चुअली संवाद करते हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

27 minutes ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

37 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

47 minutes ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

1 hour ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago