दुर्गम जंगलों के बीच पहुंची स्वास्थ्य सेवा, 771 ग्रामीणों की हुई जांच

रायपु

दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कठिन परिस्थितियों के बीच पहुंचकर जनसेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। बीजापुर जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र डोडीतुमनार की टीम ने जंगल और खराब रास्तों की चुनौतियों के बावजूद गांव में यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वे सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान कुल 771 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।

स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ मलेरिया, टीबी, एनीमिया, उच्च रक्तचाप और गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच भी की। सर्वेक्षण के दौरान 5 मलेरिया मरीजों की पहचान कर तुरंत उपचार शुरू किया गया। वहीं 2 संभावित टीबी मरीजों और 1 हाई रिस्क गर्भवती महिला को आगे की जांच और उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

जांच के दौरान 1 उच्च रक्तचाप और 2 एनीमिया से पीड़ित मरीजों को भी चिन्हित किया गया। उन्हें आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और संक्रामक बीमारियों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार उनके गांव के पास इतने बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध हुई है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। टीम के लगातार प्रयासों से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।

ग्राम गमपुर में चलाया गया यह अभियान न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि यह भी दिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य विभाग लोगों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Admin

Recent Posts

CG : मेटापाल-1 में 20 जून को लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का पंजीकरण शिविर

CG : मेटापाल-1 में 20 जून को लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का पंजीकरण शिविर

आयुष्मान, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर सहित विभिन्न योजनाओं के लिए होगा पंजीयन, नागरिकों से अधिकाधिक…

2 minutes ago
CG : आधार सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु जिले में इन हाउस मॉडल लागू, इच्छुक ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित

CG : आधार सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु जिले में इन हाउस मॉडल लागू, इच्छुक ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में आधार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य…

5 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को असेंबली हॉल पेण्ड्रा में

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को असेंबली हॉल पेण्ड्रा में

विधायक प्रणव कुमार मरपची होंगे मुख्य अतिथि गौरेला पेंड्रा मरवाही, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी…

12 minutes ago
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक ने किया जहर का सेवन, हालत स्थिर, जांच के आदेश

CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक ने किया जहर का सेवन, हालत स्थिर, जांच के आदेश

रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल तहसील के ग्राम सिनोधा में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ…

15 minutes ago
CG : दो साल बाद बेटे से मिली मां : समझाइश रंग लाई तो आंसुओं के साथ हुई घर वापसी

CG : दो साल बाद बेटे से मिली मां : समझाइश रंग लाई तो आंसुओं के साथ हुई घर वापसी

रायपुर, कभी परिवार की कलह से आहत होकर घर छोड़ने वाली 70 वर्षीय लच्छनी बाई…

19 minutes ago
मोहला : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के तहत वृहद पंजीकरण शिविरों का शुभारंभ …

मोहला : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के तहत वृहद पंजीकरण शिविरों का शुभारंभ …

- 20 जून तक जारी रहेंगे विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, वृहद पंजीकरण शिविर…

25 minutes ago