मैहर से दिल दहला देने वाली खबर, मगरमच्छ ने बुजुर्ग महिला को शिकार बनाया

मैहर.
 मध्य प्रदेश के मैहर जिले से दिल दहला देने वाली खबर है. यहां मगरमच्छ ने बुजुर्ग महिला को शिकार बनाया है. यह घटना उस वक्त हुई जब महिला प्राकृतिक काम से घर से बाहर निकली थी. महिला की उम्र 75 साल बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गांववाले इकट्ठे होकर मगरमच्छ पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है. दूसरी ओर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. उसने शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने प्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है.

घटना मैहर के झिन्ना गांव में घटी. पुलिस ने बताया कि गांववालों ने घटना की जब सूचना दी तो टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की. महिला के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. महिला के शरीर पर चोट के काफी निशान थे. पुलिस की टीम ने पड़ोसियों के बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया. महिला की पहचान 75 साल की रामवती कोरी के रूप में हुई है.

गांववालों ने सुनाई ये कहनी
गांववालों ने पुलिस को बताया, ‘रामदुलारे की पत्नी रामवती प्राकृतिक काम करने घर से बाहर निकली थी. वह जहां गई, वहां एक छोटा तालाब बना हुआ है. यहां मौजूद मगरमच्छ ने उसे दबोच लिया. उसके दबाचते ही महिला की चीखें सुनाई देने लगीं. वह उन्हें जबड़े में दबाए खींच रहा था. महिला की चीखें सुन हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मगरमच्छ ने उन्हें बुरी तरह घायल दिया है. हमने आवाजें करने लगे. इसके बाद हमें देखकर मगरमच्छ वापस चला गया. हमने रामवती को पास जाकर देखा तो वह मर चुकी थी.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

21 minutes ago
बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप…

26 minutes ago
CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

2 hours ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

2 hours ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

2 hours ago