आज भोपाल-शिवपुरी समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में बारिश के दो स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

भोपाल

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से पूरा प्रदेश ही भीग रहा है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। आज भोपाल, शिवपुरी सहित 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई को प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से एमपी में भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। इस वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कहीं, तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। अगले कुछ दिन तक यह सिस्टम एक्टिव रहेगा।

पूरे प्रदेश में एक्टिव हुआ मानसून

दरअसल, मानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया है। प्रदेश डिंडौरी जिले से मानसून ने एंट्री ली थी। इसके बाद महाकौशल से होते हुए मानसून ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड समेत मालवा निमाड़ भी एक्टिव हो चुका है। 21 से 28 जून के बीच पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव होने से बारिश का दौर शुरू हो गया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा भोपाल, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, अशोकनगर, विदिशा, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, पन्ना और मंडला जिले में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे भी ऐसा ही मौसम रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से मध्य प्रदेश में भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। इस वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कहीं, तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। अगले कुछ दिन तक यह सिस्टम एक्टिव रहेगा।
इन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में भी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। बुधवार को भोपाल समेत रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, बालाघाट, शिवपुरी, शाजापुर, रायसेन, बैतूल, हरदा, दमोह समेत कई जिलों में सुबह से लेकर रात के बीच बारिश हुई। कुछ जिलों में तेज बारिश तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। वहीं तापमान में भी अब लगातार गिरावट देखी जा रही है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज भोपाल, शिवपुरी सहित 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अंतर्गत शाजापुर, रायसेन के भीमबेटका, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर के खजुराहो और कटनी में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मैहर, जबलपुर, बैतूल, पन्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, भिंड, गुना, अलीराजपुर, झाबुआ, सतना, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, धार, देवास, आगर और इंदौर में भी कहीं बारिश तो कहीं आंधी का दौर चलेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rain

Recent Posts

विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…

25 minutes ago
देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

देवास गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को देवास के वारसी नगर से जैश…

25 minutes ago
एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव

एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव

रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन…

40 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के विशेष प्रयासों…

45 minutes ago
सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर बच्चे की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर बच्चे की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में लोकार्पण के लिए तैयार हो…

55 minutes ago
राजनांदगांव : निष्प्रयोज्य एवं अन्य सामग्री की नीलामी 15 जुलाई को

राजनांदगांव : निष्प्रयोज्य एवं अन्य सामग्री की नीलामी 15 जुलाई को

राजनांदगांव । कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना राजनांदगांव में क्लोदिंग एवं इक्विपमेंट की निष्प्रयोज्य एवं…

1 hour ago