भोपाल-शिवपुरी में झमाझम बारिश, विदिशा, राजगढ़ और आगर में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल

तेज बारिश का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को विदिशा, राजगढ़ और आगर-मालवा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, देवास, शाजापुर, अशोकनगर और शिवपुरी में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 4 जुलाई के बाद 3 सिस्टम एक्टिव होंगे, जिनका असर प्रदेश में भी दिखेगा। इससे पहले भी लोकल सिस्टम एक्टिव होने से तेज बारिश होगी।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एसएच पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया है। वहीं, गुजरात और नॉर्थ वेस्ट यूपी के ऊपर भी सिस्टम एक्टिव है। इसके चलते प्रदेश में बारिश होगी। नमी के चलते लोकल सिस्टम भी एक्टिव होंगे।

6 या 7 जुलाई को प्रदेशभर में हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाला एक और मानसूनी सिस्टम (लो प्रेशर एरिया) ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ होता हुआ मप्र की तरफ आया तो 6 या 7 जुलाई से भोपाल समेत के ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश का एक दौर और आ सकता है। भोपाल में मंगलवार को धूप और बादल रहेंगे। बारिश हो सकती है। बैरसिया, बैरागढ़, सिटी, बैरसिया, कोलार में बारिश होने का अनुमान है।

आज कहां होगी बारिश

    विदिशा, राजगढ़ और आगर-मालवा में आज अति भारी बारिश हो सकती है। 4 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।

    भोपाल, देवास, शाजापुर, अशोकनगर और शिवपुरी में भारी बारिश होने की संभावना है।

    बैतूल, छिंदवाड़ा, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, उमरिया, श्योपुरकलां, छतरपुर, पन्ना, सतना में भी बारिश होने का अनुमान है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

46 minutes ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

51 minutes ago
एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा संचालित अंशदायी कैशलेस…

1 hour ago
रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा…

2 hours ago
कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

डोंगरगढ़. राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार…

2 hours ago