मध्य प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल संभाग भी प्रभावित

भोपाल
बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश और उससे लगे ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश के सिवनी से होकर गुजर रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश में रविवार से रुक-रुककर मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।

विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। उधर शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक पचमढ़ी में 10, मंडला में पांच, सिवनी में दो, छिंदवाड़ा में एक, नर्मदापुरम में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट एवं दक्षिणी ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
 
मध्य प्रदेश के 16 जिलों भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और खंडवा में आज तेज बारिश हो सकती है।

यहां बना हुआ है चक्रवात
मानसून द्रोणिका श्री गंगानगर, रोहतक, सिवनी, राजनांदगांव से कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिमी बिहार और उससे लगे झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। एक द्रोणिका कम दबाव के क्षेत्र से लेकर दक्षिणी महाराष्ट्र तक बनी हुई है, जो छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होकर जा रही है।

उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से रविवार से प्रदेश में कई जिलों में बारिश को सिलसिला शुरू होने की संभावना है। कम दबाव के क्षेत्र के सोमवार तक छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ने के भी आसार हैं। इस वजह से बारिश का सिलसिला तीन-चार दिनों तक बना रह सकता है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: top-news

Recent Posts

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

14 minutes ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

20 minutes ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

27 minutes ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

35 minutes ago
CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…

37 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…

40 minutes ago