पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के कई शहरों में भारी वर्षा, 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

भोपाल
पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के कई शहरों में भारी वर्षा हुई। जिसके चलते दमोह, सिवनी, सागर जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए। हालांकि कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने के साथ ही झारखंड की तरफ चला गया है। इस वजह से मध्य प्रदेश में अब भारी वर्षा होने की संभावना नहीं है।

ग्वालियर, चंबल संभाग में मध्यम बारिश
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून द्रोणिका के मध्य प्रदेश में बने रहने और अलग-अलग बनी तीन अन्य मौसम प्रणालियों के असर से जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है। झारखंड के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। सौराष्ट्र के पास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका ग्वालियर, सीधी, झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। महाराष्ट्र के आसपास विपरीत दिशा की हवाओं का सम्मिलन बना हुआ है। इसके अतिरिक्त गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।

गरज-चमक के साथ पड़ेंगी हल्की बौछारें
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद झारखंड चला गया है। इस वजह से अब मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मानसून द्रोणिका के मध्य प्रदेश में बने रहने के कारण जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
 
बीते 24 घंटे में बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान तक दमोह में 190, सिवनी में 146.8, सागर में 142.8, मंडला में 71.1, नरसिंहपुर में 62, पचमढ़ी में 60.6, जबलपुर में 58.6, उमरिया में 52.4, गुना में 37.6, छिंदवाड़ा में 34.8, मलाजखंड में 29, नर्मदापुरम में 24.6, भोपाल में 23.1, बैतूल में 13.6, ग्वालियर में 9.8, नौगांव में 9.4, शिवपुरी में नौ, रायसेन एवं खंडवा में सात, टीकमगढ़ में पांच, खजुराहो में 3.8, खरगोन में 1.8, रतलाम एवं उज्जैन में एक, धार एवं इंदौर में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

इंदौर बना EV और ग्रीन एनर्जी का नया हब, कॉन्क्लेव में जुटे देशभर के निवेशक और स्टार्टअप

इंदौर बना EV और ग्रीन एनर्जी का नया हब, कॉन्क्लेव में जुटे देशभर के निवेशक और स्टार्टअप

इंदौर  इंदौर में आयोजित कॉन्क्लेव ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), स्वच्छ ऊर्जा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के…

36 minutes ago
सागर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल! शादी के तीसरे दिन ₹1.20 लाख नकद और जेवर लेकर फरार

सागर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल! शादी के तीसरे दिन ₹1.20 लाख नकद और जेवर लेकर फरार

सागर/ जैसीनगर  जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा पेगवार में शादी के तीसरे ही दिन…

2 hours ago
रायपुर : नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर : नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर : नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप…

2 hours ago
रायपुर : नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकसित बीजापुर की ओर बढ़ रहा-मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकसित बीजापुर की ओर बढ़ रहा-मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकसित बीजापुर की ओर बढ़ रहा-मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े कैबिनेट…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

2 hours ago
उज्जैन से भोपाल तक डीपफेक का जाल, MBBS छात्रा और मां-बेटी बने निशाना; रिश्तेदार और प्रेमिका पर आरोप

उज्जैन से भोपाल तक डीपफेक का जाल, MBBS छात्रा और मां-बेटी बने निशाना; रिश्तेदार और प्रेमिका पर आरोप

उज्जैन / भोपाल मध्यप्रदेश के उज्जैन में MBBS की पढ़ाई कर रही एक छात्रा का…

3 hours ago