भोपाल
प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी हेमंत सिंह और उस्मान अली खान ने अंडर-18 बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है।
हेमंत सिंह ने 57.98 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो उनका पहला राष्ट्रीय पदक है। वहीं उस्मान अली खान ने 54.44 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में मोहम्मद हदीथ और संदीप सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश की खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और उनके कोचों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु वास्तव ने कहा कि…
भोपाल जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…
भोपाल मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…
इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…
भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…