मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

रायपुर 

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त संसाधन एवं सहायता भी तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि राहत कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत पहुँचाना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ी है तथा जनजीवन को शीघ्र सामान्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

डोंगरगढ़ , मोहारा सेवा सहकारी समिति में दो माह पहले सामने आए करोड़ों रुपए के…

21 seconds ago
CG : 617 मलेरिया मरीज मिले, बस्तर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

CG : 617 मलेरिया मरीज मिले, बस्तर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

जगदलपुर. बारिश शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़…

3 minutes ago
राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

डोंगरगांव , शासकीय प्राथमिक शाला अडाम की नवाचारी शिक्षिका ने विद्यालय में बच्चों के बीच…

12 minutes ago
राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव | नगर निगम कार्यालय के सामने मुख्य नाली की लंबे समय से नियमित सफाई…

28 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने 24.78 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों की दी सौगात

मंत्री विश्वास सारंग ने 24.78 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों की दी सौगात

मंत्री विश्वास सारंग ने 24.78 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों की दी सौगात वार्ड…

48 minutes ago