ठगी के आरोपी की मदद करने पर ,हाईकोर्ट ने 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

जबलपुर
 मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शहडोल एसपी को आदेशित किया है कि वह इंस्पेक्टर कमलेन्द्र सिंह कर्चुली, रावेन्द्र द्विवेदी, राजेश चंद्र मिश्रा, सब इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव, एमपी अहिरवार एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एमपी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करके हाई कोर्ट को सूचित करें। मामला शेयर बाजार के नाम पर 10000000 रुपए की ठगी के आरोपी की मदद करने का है।

मामले के आरोपी संजय सिंह ने दूसरी जमानत अर्जी दायर कर बताया कि वह 22 फरवरी 2021 से जेल में बंद है। वह रजिस्टर्ड शेयर ब्रोकर है और उसके पास डीमेट एकाउंट है, ट्रायल में समय लगेगा इसलिए उसे जमानत दी जाए। आपत्तिकर्ता की ओर से अधिवक्ता योगेश सोनी ने बताया कि प्रकरण 2015 में दर्ज हुआ था। आरोपी सात साल फरार रहा। एक करोड़ रुपये के गबन का मामला है, अगर जमानत दी गई तो वह फिर से फरार हो जाएगा।

न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने कहा कि दस्तावेजों से स्पष्ट है कि बिना किसी लायसेंस और शासकीय अनुमति के शेयर मार्केट में लोगों से बड़ा निवेश करवाया गया। हाई कोर्ट ने शहडोल के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि कोतवाली थाने में पदस्थ तत्कालीन दोषी अधिकारियों ASI एमपी सिंह, SI उमाशंकर यादव, TI कमलेन्द्र सिंह कर्चुली, TI रावेन्द्र द्विवेदी, SI एमपी अहिरवार व TI राजेश चंद्र मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करें। कोर्ट ने एसपी को कहा कि 45 दिन के भीतर उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट भी पेश करें। कोर्ट ने मामले में बनाए आरोपित संजय सिंह बघेल को दूसरी बार जमानत देने से इनकार कर दिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago