विश्व प्रसिद्ध मुक्की गेट में न्यायिक मजिस्ट्रेट और पर्यटकों के बीच ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’

बालाघाट
विश्व प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के बालाघाट अंतर्गत मुक्की गेट में शनिवार की सुबह बैहर सिविल न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) और पर्यटकों के बीच ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ हो गया। ये ड्रामा लगभग तीन घंटे तक चला। इटली, गोवा, फ्रांस सहित देश-विदेश से कान्हा की खूबसूरती का दीदार करने पहुंचे थे। मुक्की गेट पर 170 से अधिक पर्यटकों और न्यायिक मजिस्ट्रेट के बीच तीखी बहस हो गई। हालात बिगड़ते देख वन विभाग, कान्हा प्रबंधन और बैहर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाल सिंह सूर्यवंशी मुक्की गेट में पर्यटकों की गाड़ियों की चेकिंग से जुड़ा है।

सुबह-सुबह जांच करने पहुंच गए पर्यटक
सुबह करीब 5.30 बजे सूर्यवंशी मुक्की गेट पहुंचे और कान्हा के अंदर जाने वालीं जिप्सियों के दस्तावेज और लाइसेंस की चेकिंग शुरू कर दी। इस पर जिप्सी चालकों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को गाड़ी के वैध दस्तावेज कान्हा प्रबंधन के पास होने तथा परमिट होने की जानकारी दी। इसके बाद भी मजिस्ट्रेट चेकिंग की जिद पर अड़े रहे।

इस दौरान देश-विदेश से आए पर्यटक सफारी का समय निकलने तथा सफारी के बाद गाड़ियों की चेकिंग का गुजारिश करते रहे, लेकिन मजिस्ट्रेट की जिद कम नहीं हुई। इसके बाद पर्यटक न्यायिक मजिस्ट्रेट पर भड़क गए और उन्होंने सूर्यवंशी को घेर लिया। पर्यटकों ने सूर्यवंशी से चेकिंग से जुड़ा आदेश दिखाने कहा। पर्यटकों ने मजिस्ट्रेट पर ‘देख लेने’ की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

बात करने पर बिजी मिले मजिस्ट्रेट
इस संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाल सिंह सूर्यवंशी से उनकी प्रतिक्रिया जानने फोन पर संपर्क किया। उन्होंने ‘अभी कोर्ट टाइम है। अभी लाइव कोर्ट चल रही है…’ कहकर फोन रख दिया। कान्हा के फील्ड डायरेक्टर पुणित गोयल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद समझाइश देकर पर्यटकों को शांत कराया गया है। पर्यटकों को वाहनों से कान्हा भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

24 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

29 minutes ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

35 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

39 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

44 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

49 minutes ago