खंडवा में हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी को बुलाने की जिद में 300 फीट टावर पर चढ़ा पति, पुलिस के छूटे पसीने

खंडवा

कोतवाली थाना परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी मांग मनवाने के लिए पुलिस टावर पर चढ़ गया। करीब चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जानकारी के अनुसार, सूरजकुंड निवासी दादू नामक युवक गुरुवार रात पारिवारिक विवाद के बाद शुक्रवार तड़के करीब चार बजे कोतवाली परिसर स्थित टावर पर चढ़ गया।

सुबह ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक आनंद झंझोट ने उसे देखा और नीचे उतरने के लिए समझाइश दी, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसने मांग रखी कि उसकी पत्नी रोशनी को मौके पर बुलाया जाए, अन्यथा वह कूद जाएगा। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

क्लेम की राशि को लेकर चल रहा था पारिवारिक विवाद

बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी रिश्तेदारी में रोशनी से विवाह किया है। रोशनी के पहले पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है और उसे मिलने वाली एक्सीडेंट क्लेम राशि को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

आरोप है कि युवक उक्त राशि अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मामला थाने तक पहुंच गया। कोतवाली परिसर में चार घंटे चले इस ड्रामे के बीच पत्नी ने आरोप लगाया कि वह क्लेम की राशि हड़पना चाहता है।

शिकायत करने पहुंची पत्नी तो युवक ने खुद को कर लिया घायल

पुलिस के अनुसार, जब महिला शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो युवक ने खुद को घायल कर लिया और बाद में टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही सीएसपी अभिनव बारंगे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक की पत्नी और मीडिया कर्मियों को बुलाकर समझाइश दी, जिसके बाद सुबह करीब 7:45 बजे युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। स्वजन के अनुसार, युवक पहले भी नशे की हालत में इस तरह की हरकतें कर चुका है और पेड़ व बिजली के खंभों पर चढ़कर हंगामा करता रहा है।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

22 minutes ago
CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत नगर…

52 minutes ago
CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…

1 hour ago
CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…

1 hour ago
CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

1 hour ago
CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…

1 hour ago