हिंदू संगठन लिखेगा मुख्यमंत्री को पत्र, रमजान की तर्ज पर नवरात्र में हिंदू कर्मचारियों को भी जल्दी छुट्टी देने की मांग…

भोपाल
मध्य प्रदेश में हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने नवरात्रि के दौरान शासकीय हिंदू कर्मचारियों को कार्यालय से जल्दी छुट्टी देने की मांग उठाई है. संगठन ने इसे रमजान के दौरान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुस्लिम कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधा से जोड़ा है, जहां नमाज और इफ्तार के लिए जल्दी छुट्टी का प्रावधान किया गया था. अब इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में नवरात्रि के 9 दिनों के लिए हिंदू कर्मचारियों को राहत देने की अपील की गई है.

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, "जिस तरह रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को नमाज और इफ्तार के लिए जल्दी छुट्टी दी जाती है, वैसे ही सनातनी शासकीय कर्मचारियों को भी नवरात्रि में सुविधा मिलनी चाहिए."

संगठन ने मांग की है कि नवरात्रि के दौरान हिंदू कर्मचारियों को सुबह 12 बजे तक दफ्तर आने और शाम 4 बजे छुट्टी मिले, ताकि वे बिना जल्दबाजी के पूजा-पाठ और कर्मकांड कर सकें.

चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इस मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखने जा रहे हैं. उनका कहना है कि यह कदम हिंदू कर्मचारियों को उनके धार्मिक कर्तव्यों के लिए समय देगा और सांस्कृतिक समानता को बढ़ावा देगा.

यह मांग चैत्र नवरात्रि से पहले उठी है, जो 30 मार्च से शुरू होने वाली है. अब सबकी नजर सरकार के जवाब पर टिकी है कि क्या इस अपील पर कोई फैसला लिया जाएगा.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Navratri

Recent Posts

CG : दो मंत्रियों के यहां नई पोस्टिंग …

CG : दो मंत्रियों के यहां नई पोस्टिंग …

रायपुर। साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना में अहम बदलाव किए हैं। सामान्य…

4 minutes ago
CG : ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू …

CG : ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू …

भिलाई। ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासन स्तर…

7 minutes ago
मोहला : शंकर साहू प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त…

मोहला : शंकर साहू प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त…

मोहला | छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर…

18 minutes ago
मोहला : पिता की याद में हर वर्ष 77 पौधे लगाने का संकल्प…

मोहला : पिता की याद में हर वर्ष 77 पौधे लगाने का संकल्प…

मोहला | वनांचल मोहला के शिक्षक मक्खन साहू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक…

23 minutes ago
CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…

33 minutes ago
CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

38 minutes ago