गृह विभाग ने की बड़ी चूक, जूनियर IPS अफसर के अंडर में कर दिया सीनियर अफसर को

भोपाल

गृह विभाग ने जारी अपने एक आदेश में पांच आईपीएस अफसरों को उनकी वर्तमान पोस्टिंग के साथ ही अतिरिक्त प्रभार दिया है। अतिरिक्त प्रभार दिए जाने में गृह विभाग ने बड़ी चूक कर दी। इसमें अपने एक सीनियर अफसर को उनके जूनियर अफसर के अंडर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त प्रभार वाली जिम्मेदारी निभाते हुए सीनियर अफसर को अपने जूनियर अफसर के निर्देशों का पालन करना होगा।

गृह विभाग के अपर सचिव अजय गुप्ता ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में ग्वलियर रेंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. श्रीनिवास वर्मा को विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर रेंज के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। डी. श्रीनिवास वर्मा वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्हें एडीजी बने हुए डेढ़ साल का वक्त हो चला है।

1998 बैच से हैं शापू
इधर विशेष सशस्त्र बल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर साजिद फरीद शापू पदस्थ हैं। शापू 1998 बैच के अफसर हैं। विशेष सशस्त्र बल की रेंज में पदस्थ सभी अफसरों को रिर्पोटिंग एडीजी शापू को करना होती है। यानि अब वर्ष 1997 बैच के डी. श्रीनिवास वर्मा को ग्वालियर एसएएफ रेंज में अपने जूनियर साजिद फरीद शापू के निर्देशों का पालन करना होगा। शापू इसी साल एडीजी के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

एसएएफ में इनको भी मिला अतिरिक्त प्रभार
वर्ष 2002 बैच के आईपीएस अफसर एवं भोपाल ग्रामीण आईजी अभय सिंह को भी विशेष सशस्त्र बल भोपाल रेंज के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभय सिंह को दूरसंचार का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

17 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

19 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

33 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

36 minutes ago
शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

40 minutes ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

47 minutes ago