रायपुर
पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की शिकायतों को दूर करने गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज उनसे अपने बंगले में वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं. इसके पहले अभ्यर्थियों के बंगले के अंदर आने से इंकार करने पर गृह मंत्री बाहर निकलकर उनसे चर्चा कर अंदर आमंत्रित किया.
बता दें कि पुलिस विभाग में 5,967 पदों के लिए सितम्बर को भर्ती परीक्षा हुई थीं. अभ्यर्थी और विपक्ष दल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगा रह हैं. शिकायतों को देखते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज अभ्यर्थियों को अपने बंगले में चर्चा के लिए बुलाया था. इसके पहले 19 एवं 20 दिसम्बर को एडीजी ने शिकायतों को लेकर चर्चा की थी.
आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोपों पर मीडिया से चर्चा में डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज अभ्यर्थियों को बुलाया है. प्रावधानों के विपरीत कुछ हुआ है, गलती हुई है तो जरूर कार्रवाई होगी. गलती नहीं है तो कोई बात ही नहीं, अगर है तो सुधारेंगे और आगे और वैकेंसी निकालेंगे.
वहीं केरल में छत्तीसगढ़ के युवक को बांग्लादेशी समझकर पीट-पीट कर मारे जाने के मामले को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज में आक्रोश है. जो हुआ वो दुःखद बात हुई है, छत्तीसगढ़ सरकार हर स्तर पर परिवार को मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है.
सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी -बड़ी आंत, पेशाब की…
दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी मिशन अमृत के…
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…