सदा रहने वाला ब्रह्म मैं हूँ, पंचभूतों का जगत मैं नहीं हूँ : महामंडलेश्वर परमानंद गिरि

भोपाल

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग मप्र शासन द्वारा प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 18 हरिश्चंद्र मार्ग स्थित एकात्म धाम शिविर बुधवार को वेदांत की दिव्यता और संगीत की मधुरता से भरपूर रहा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के न्यासी सदस्य युग पुरुष महामंडलेश्वर परमानंद गिरि जी ने वेदांत और उपनिषदों की गूढ़ व्याख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा, “सदा रहने वाला ब्रह्म मैं हूँ, पंचभूतों का जगत मैं नहीं हूँ। जो सभी अवस्थाओं में प्राप्त है, वही ध्यान करने योग्य है।” साथ ही उन्होंने एकात्म धाम प्रकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आचार्य शंकर के अद्वैत दर्शन और उनके योगदान का अवलोकन किया।

आज एक ओंकार साउंड्स ऑफ़ वननेस के चौथे दिवस पर सुप्रसिद्ध गायिका द्वय रंजनी गायत्री ने अपनी मधुर आवाज़ में आचार्य शंकर विरचित निर्वाण षट्कम, दक्षिणामूर्ति स्तोत्रम्, आदि का गायन प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने श्रोताओं को अद्वैत के सुरों से सराबोर कर दिया। इस आयोजन में अनेक साधु-संतों की उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बना दिया।

आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती ने अद्वैत वेदांत के मर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा, “प्रक्रिया में द्वैत स्वीकार्य हो सकता है, किंतु प्रक्रिया की पूर्णता अद्वैत में ही है। भगवत्पाद शंकराचार्य ने ‘सौंदर्य लहरी’ के माध्यम से शक्ति को अभिव्यक्त किया। उन्होंने “राम ब्रह्म व्यापक जग जाना” चौपाई के माध्यम से रामायण में अद्वैत वेदांत की प्रासंगिकता को समझाया। हम धन्य हैं कि इस कालखंड में भी शंकर महिमा का श्रवण कर रहे हैं। यही शिव का सनातनत्व है।”

सेक्टर 18, हरिश्चंद्र मार्ग स्थित एकात्म धाम शिविर में आगामी दिनों में कठोपनिषद पर व्याख्यान, शास्त्रार्थ सभा और शंकर गाथा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन होंगे, जो अद्वैत वेदांत के लोकव्यापीकरण के उद्देश्य से आयोजित होंगे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्वीकृत परियोजनाओं पर तेजी लाने के निर्देश, 30 जून तक निविदा और 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करें

स्वीकृत परियोजनाओं पर तेजी लाने के निर्देश, 30 जून तक निविदा और 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करें

रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण…

16 minutes ago
खेत बचाओ अभियान का आगाज, कृषक संगोष्ठियों के साथ लगेगी जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी

खेत बचाओ अभियान का आगाज, कृषक संगोष्ठियों के साथ लगेगी जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी

रायपुर. रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से प्रभावित हो रहे मृदा स्वास्थ्य, घटती भूमि उर्वरता…

41 minutes ago
महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग : राज्यपाल पटेल

महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग : राज्यपाल पटेल

महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग : राज्यपाल पटेल लोकभवन में लगा स्वास्थ्य शिविर…

44 minutes ago
महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ेकनेरा…

46 minutes ago
किसानों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश सरकार देगी मुफ्त हेलमेट

किसानों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश सरकार देगी मुफ्त हेलमेट

शुजालपुर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि उनकी सरकार उन…

47 minutes ago
MP हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 9 साल जेल में बंद अपीलार्थी को ट्रायल कोर्ट ने किया बरी

MP हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 9 साल जेल में बंद अपीलार्थी को ट्रायल कोर्ट ने किया बरी

जबलपुर  हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह की युगलपीठ ने…

1 hour ago