मैं मां बनना चाहती हूं, पति की रिहाई के लिए हाई कोर्ट पहुंची पत्नी

इंदौर

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक मामला आया है, जिसमें एक महिला ने याचिका दायर करते हुए मांग की है कि वह मां बनना चाहती है, इसलिए उसके पति को जेल से रिहा किया जाए. अब इस मामले में हाई कोर्ट ने महिला की मेडिकल जांच के निर्देश दिए हैं ताकि पता किया जा सके कि वह गर्भ धारण कर सकती है या नहीं. महिला का पति किसी आपराधिक मामले में इंदौर सेंट्रल जेल में बंद है. आवेदक महिला ने मध्य प्रदेश हाइ कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पति को 15 से 20 दिन के लिए इंदौर जेल से रिहा करने की मांग करते हुए कहा है कि वह एक बच्चा पैदा करना चाहती है. उसने कोर्ट में संतान प्राप्ति को अपना 'मौलिक अधिकार' बताया है.

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक अग्रवाल की पीठ ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं. डॉक्टरों की यह टीम इस बात की जांच करेगी कि महिला शारिरीक रूप से गर्भ धारण करने के लायक है या नहीं. मामले पर अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी. सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता का पति किसी आपराधिक मामले में जेल में है और वह गर्भ धारण करना चाहती है. याचिकाकर्ता ने इस उद्देश्य के लिए अपने पति को जेल से रिहा करने की मांग की है. कोर्ट ने महिला याचिकाकर्ता को 7 नवंबर को जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं.

सरकारी वकील ने कहा- ये मां नहीं बन सकती

आवेदक महिला ने अपनी याचिका के समर्थन में रेखा बनाम राजस्थान सरकार 2022 मामले में राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश का भी हवाला दिया. इस केस में हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने संतान प्राप्ति के लिए आजीवन कारावास की सजा प्राप्त कैदी को 15 दिन की पैरोल दी थी. राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने महिला की इस याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि वह रजोनिवृत्ति की उम्र पार कर चुकी है. इसलिए प्राकृतिक रूप से या कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से गर्भ धारण की कोई संभावना नहीं है.

दोनों पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस विवेक अग्रवाल ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज की डीन को पांच डॉक्टरों की एक टीम गठित करने का निर्देश दिया, जिसमें तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक मनोचिकित्सक और दूसरा एंडोक्रिनोलॉजिस्ट है. यह टीम याचिकाकर्ता महिला की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि क्या वह गर्भ धारण कर सकती है. ये टीम अपनी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर देगी.
kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

46 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

56 minutes ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

1 hour ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

1 hour ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

2 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

2 hours ago