संविदा कर्मियों की आकस्मिक मौत या दुर्घटना में घायल हुए तो उनके परिजनों को सरकार आर्थिक मदद देगी- मंत्री पटेल

भोपाल 

राज्य रोजगार गारंटी परिषद में काम करने वाले संविदा कर्मियों में से किसी की भी आकस्मिक मौत होती है या कोई दुर्घटना में घायल हुए तो उनके परिजनों को सरकार आर्थिक मदद देगी। मनरेगा में कामों की स्थिति का सटीक आंकलन करने, पारदर्शिता लाने और कामों में तेजी लाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। इन विषयों पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्य रोजगार गारंटी परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक में सहमति दे दी है।

अधिकारी-कर्मचारियों की करी सराहना

मनरेगा के अमले के लिए बीमा लाभ, वित्तीय एवं प्रशासकीय अधिकारों का प्रत्यायोजन, जीआरएस के रिक्त पदों की पूर्ति, संविदा अधिकारी-कर्मचारी और जीआरएस की विदेश यात्रा संबंधित प्रकरणों आदि विषयों की समीक्षा की। इतना ही नहीं मंत्री श्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने के लिये विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना की। 

न्होंने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन कार्य हमें सतत् जारी रखना है। भविष्य में पौधरोपण एवं उनके संरक्षण के लिये कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाये।

15 अगस्त से लागू होगी योजना

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों से पौधरोपण एवं संरक्षण के लिये 'मां की बगिया' योजना 15 अगस्त से लागू की जा रही है। यह योजना ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन में महत्वपूर्ण कारक बनेगी। 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चिन्हित शासकीय भूमि पर एवं 15 अगस्त से 15 सितंबर पर निजी भूमि पर सघन पौधरोपण किया जायेगा। उन्होंने 'जल गंगा संवर्धन' अभियान में सिपरी सॉफ्टवेयर जैसी तकनीकों का उपयोग करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारे यह प्रयास निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों की जल आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: patel

Recent Posts

सरगुजा बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

सरगुजा बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

अंबिकापुर. सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित…

46 minutes ago
भोपाल में कोचिंग सेंटरों पर फायर सेफ्टी जांच तेज, सुरक्षा उपकरणों की लगातार हो रही पड़ताल

भोपाल में कोचिंग सेंटरों पर फायर सेफ्टी जांच तेज, सुरक्षा उपकरणों की लगातार हो रही पड़ताल

भोपाल राजधानी में कोचिंग सेंटरों पर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच का अभियान लगातार जारी…

1 hour ago
CG: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी

CG: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी

मुंगेली. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के प्रति जिला प्रशासन…

2 hours ago
CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

चांपा । नगर के सीताराम गली के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला…

2 hours ago
CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…

2 hours ago
CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

2 hours ago