आयुष्मान कार्ड नहीं है तो टेंशन की कोई बात नहीं, राजधानी एम्स में अब मुफ्त होगा उपचार

भोपाल
 एमपी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में अब उन मरीजों को भी राहत मिलेगी जिनके पास आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य बीमा या अन्य लाभार्थी योजनाओं का लाभ नहीं है। यह गरीब लोगों के लिए एक बड़ी ही राहत भरी खबर है। एमपी में मुलभूत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खर्चा इतना अधिक होता है कि गरीब इसका भार उठा नहीं पाता है, एम्स प्रबंधन ने ऐसे गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि रोगी कल्याण समिति बनाकर सुरक्षित रख दी है। इस राशि का उपयोग इन मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा।

एम्स प्रबंधन के डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एम्स में हर साल ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पहले सालाना 55 हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आते थे, जो अब बढ़कर 90 हजार से अधिक हो गए हैं। इनमें से कई मरीज गरीब और जरूरतमंद होते हैं जिनके पास इलाज का खर्च उठाने की क्षमता नहीं होती है। ऐसे मरीजों को ध्यान में रखते हुए ही यह रोगी कल्याण समिति बनाई गई है।

समिति का किया गया गठन

इस कल्याण समिति में एम्स के डॉक्टर और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति उन मरीजों की पहचान करेगी जिनका इलाज मुफ्त में किया जाना है। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि इन मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिले। इससे कई गरीब और मध्यम वर्गीय जरूरतमंद लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा ।

सुविधाओं में वृद्धि

एम्स भोपाल में मरीजों के लिए सुविधाओं में भी लगातार वृद्धि की जा रही है। पहले यहां 288 तरह की जांचें होती थीं, जो अब बढ़कर 580 तरह की हो गई हैं। अस्पताल में नए विभाग भी खोले जा रहे हैं ताकि मरीजों को सभी तरह की चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

5 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

5 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

6 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

6 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

6 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

7 hours ago