भोपाल में अगर आपका प्लॉट तीन साल से अधिक से खाली पड़ा है तो BDA कर सकता है कार्यवाई

भोपाल

 एमपी की राजधानी भोपाल में बीडीए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स हैं। इन प्रोजेक्ट्स में सालों से लोग प्लॉट लेकर छोड़े हुए हैं। यह अब नहीं चलने वाला है। भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सख्त कदम उठाते हुए कहा है कि अगर आपने बीडीए की कॉलोनी में प्लॉट खरीदा है और उस पर निर्माण नहीं कराया है, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। बीडीए ने नियम बनाया है कि प्लॉट की रजिस्ट्री के तीन साल के अंदर निर्माण कार्य शुरू करना जरूरी है। ऐसा न करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

प्लॉट लेकर छोड़ देते हैं लोग

बीडीए के मुताबिक कई लोग प्लॉट खरीदकर छोड़ देते हैं और उस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं करते। इससे कॉलोनियों का विकास नहीं हो पाता। बीडीए ने मिसरोद योजना, राजा भोज योजना, रक्षा विहार योजना और प्रोसिटी योजना के तहत आने वाले उन सभी प्लॉट मालिकों को नोटिस भेजा है, जिन्होंने अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है।

एक महीने के अंदर शुरू करना होना निर्माण कार्य

इन सभी प्लॉट मालिकों को एक महीने के अंदर बीडीए से अनुमति लेकर निर्माण कार्य शुरू करना होगा। दरअसल, तीन साल के अंदर निर्माण की शर्त इसलिए लागू की गई है क्योंकि कई लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करके छोड़ देते हैं। ऐसे में कॉलोनी सालों तक विकसित ही नहीं हो पाती है। विद्या नगर कॉलोनी करीब 20 साल पहले काटी गई थी, लेकिन यहां कुछ प्लॉट अब तक खाली ही पड़े हैं।

अब शुरू होगी कार्रवाई

वहीं, निर्माण नहीं करने वाले प्लॉट मालिकों को नोटिस भेजा गया है। इसके बाद भी अगर निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो बीडीए इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर देगी। बीडीए इन प्लॉट मालिकों पर अच्छा खासा जुर्माना लगा सकती है। इसकी तैयारी विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: BDAfeatured

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

8 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

8 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

8 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

9 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

9 hours ago