इंदौर
आईआईटी इंदौर के एक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक रोहित तेलंगाना का रहने वाला था और इंदौर आईआईटी में बीटेक फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। आज कैंपस के हॉस्टल में जब दोस्त उसे बुलाने पहुंचे तो उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद प्रबंधन ने सिमरोल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो छात्र का शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया। युवक ने नाक से खून भी निकल रहा था।
हालांकि छात्र ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…
भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…
डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…