IMD का अलर्ट: 14 जिलों में 96 घंटे में मूसलाधार बारिश, स्ट्रांग सिस्टम बनेगा

भोपाल
मध्य प्रदेश में नए सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर बारिश का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में रुक-रुककर तेज बारिश हुई। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, उज्जैन, दमोह, सिवनी, मंडला ,खरगोन, पचमढ़ी ,बैतूल, गुना, ग्वालियर समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 14 जिलों में अतिभारी से भारी बारिश का अनुमान जताया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, डिंडौरी, नरसिंहपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं है। प्रदेश से सटे दूसरे राज्यों में कई सिस्टम एक्टिव हैं। जिसके कारण हल्की से भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। IMD ने अनुमान जताया है कि 23 से 25 अगस्त तक अतिभारी बारिश होने की संभावना है। यानी देखा जाए तो 96 घंटे यानी तीन बाद स्ट्रांग सिस्टम की एक्टिविटी प्रदेश में देखने को मिल सकती है।

अगस्त महीने के आखिरी में पूरा प्रदेश भीगने की संभावना है। इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में कम बारिश हुई है। आने वाले 21 अगस्त से स्ट्रांग सिस्टम बनेगा। जिसके बाद 23 अगस्त से 25 अगस्त तक पूरा प्रदेश भारी बारिश की चपेट में होगा।

सोमवार को 22 जिलों में हुई थी बारिश
सोमवार को भोपाल, उज्जैन, दमोह, बड़वानी, धार, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, शाजापुर, रतलाम, खरगोन, रायसेन, सतना, उमरिया, देवास, सीहोर, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, राजगढ़, विदिशा समेत कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: top-news

Recent Posts

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

भोपाल पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के…

32 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…

37 minutes ago
उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…

37 minutes ago
मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…

42 minutes ago
भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…

51 minutes ago
परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

57 minutes ago