यात्रियों की शिकायत पर तुरंत एक्शन: Sr. DCM ने ‘नायक’ फिल्म की तर्ज पर हटाए CRS

रायपुर

डीआरएम और सीनियर DCM समेत रायपुर रेल मंडल के तमाम अधिकारियों की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान एक यात्री की शिकायत पर सीनियर डीसीएम ने नायक स्टाइल में कार्रवाई करते हुए सीआरएस को तत्काल हटाने के निर्देश दिए.

रायपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कुछ यात्रियों ने उनसे टिकट काउंटर में कैश न लिए जाने की शिकायत की. यात्रियों ने कहा कि आरक्षण केंद्र में कैश और ऑनलाईन पेमेंट के काउंटर अलग-अलग कर दिए गए है, लेकिन कैश काउंटर में ज्यादा लंबी लाईन होती है और ऑन लाईन पेमेंट लिए जाने वाला काउंटर खाली होता है.

ऐसे में जिनके पास डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन नहीं है, उन्हें फिर से कैश काउंटर वाली लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है. यात्रियों के परेशानियों को सुनकर उन्होंने तत्काल रिजर्वेशन सुपरवाइजर को बुलाकर इस संबंध में पूछताछ की. लेकिन सुपरवाइजर का जवाब सुनते ही वे भड़क गए और तत्काल आरक्षण केंद्र के अधिकारी को हटाने के निर्देश दे दिए.

परेशान यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन  के अनारक्षित टिकट काउंटर के लंबी लाईन में खड़े रहने के बाद जब आप काउंटर पर टिकट लेने पहुंचेंगे, तो पता चलेगा कि उक्त काउंटर केवल डिजिटल पेमेंट के लिए ही है, इसके बाद आपको पुनः उस लाईन में लगना होगा जहां Cash में टिकट उपलब्ध होगी. संभव है कि ऐसे में या तो यात्री बिना टिकट ट्रेन में सफर करने को मजबूर होंगे या टिकट के चक्कर में यात्रियों की ट्रेनें ही छूट जाएगी.

यात्रियों ने जब आज सीनियर DCM से अपनी परेशानी बताई तो उन्होंने तत्काल रिजर्वेशन अधिकारी से इस संबंध में पूछताछ की. उन्होंने पूछा कि आखिर डिजिटल काउंटर में पहुंचे यात्रियों को कैश में टिकिट क्यों नहीं दी जा रही है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हमें फरमान दिया गया है कि केवल एक ही काउंटर में कैश से टिकिट दी जाएगी, बाकी काउंटर में डिजिटल पेमेंट ही लिया जाएगा. इस जवाब को सुनते ही सीनियर डीसीएम भड़क उठे और फोन करके तत्काल आरक्षण केंद्र के अधिकारी को हटाने के निर्देश दे दिए.

Admin

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

4 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

4 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

5 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

5 hours ago