राजधानी में आचार संहिता का असर, थाने में जमा होने लगे शस्त्र, इस बार दशहरे पर प्रतीकात्मक होगी पूजा

भोपाल/इंदौर

 सनातन परंपरा में विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा रही है। क्षत्रिय समाज के लोग इस विशेष दिन पर अपने शस्त्रों का पूजन करते हैं। सदियों पुरानी यह परंपरा वीरता के आदर और संस्कारों से जुड़ी हुई है। इस वर्ष दशहरा पर्व 20 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के पूर्व है। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के चलते हथियारों के प्रदर्शन पर रोक है। जिला प्रशासन ने सभी लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करने के निर्देश दिए हैं। 80 फीसदी हथियार अब तक जमा भी हो चुके हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने से पहले सभी लाइसेंसी हथियार-बंदूक, रिवाल्वर और राइफल आदि जमा करा लिए जाएं।

ऐसे में क्षत्रिय समाज के सामने दशहरा पर शस्त्र पूजन का संकट खड़ा हो गया है। इसके लिए अन्य विकल्पों पर विचार मंथन किया जा रहा है। कोई हथियारों के प्रतीक को रखकर पूजा करने की तैयारी में है तो कोई छोटी तलवार, भाला आदि रखकर पूजा की तैयारी कर रहा है। नवदुनिया ने क्षत्रिय समाज के लोगों से बातचीत कर जाना कि वे दशहरा पर शस्त्र पूजा कैसे करेंगे।

इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर द्वारा लाइसेंसधारियों के शस्त्र जमा कराए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

जिले में शस्त्र जमा किए जाने से छूट प्राप्त व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी लाइसेंसधारियों को 18 अक्टूबर तक अपने शस्त्र जमा करना अनिवार्य होगा। ऐसे में दशहरे पर शस्त्र पूजन के कार्यक्रम प्रभावित होंगे। इसको लेकर राजपूत समाज ने कलेक्टर जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैया राजा टी से मुलाकात की और शस्त्र जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की। कलेक्टर ने संभागयुक्त से चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही हैं।

तारीख 25 अक्टूबर करने की मांग की

लाइसेंसी हथियार जमा करने को लेकर सोमवार को राजपूत समाज का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर (जिलाधीश) से मिला। ज्ञापन देकर आगामी त्यौहार दशहरा को देखते हुए हथियार जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की। राजपूत समाज के साथ कई हिंदू संगठन और अन्य समाज में दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शास्त्रों में भी इसका उल्लेख किया गया है। धार्मिक आस्थाओं को ध्यान में रखते हुए शस्त्र जमा करने की तारीख 25 अक्टूबर करना चाहिए।

जिलाधीश कलेक्टर द्वारा गंभीरता से बात को सुनी गई और आश्वासन दिया गया है कि संभागयुक्त से इस विषय पर चर्चा करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष दुलेसिंह राठौड़, राजपूत क्लब सचिव रविप्रताप सिंह राणावत, उदय सिंह कुशवाह, भक्ति सिंह हाड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…

29 minutes ago
कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

रायपुर  संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…

30 minutes ago
ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

49 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

56 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

2 hours ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago