भिंड में होटल मैनेजर को गेस्ट को सलाह देना भारी पड़ गया

 भिंड
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक होटल मैनेजर को गेस्ट को कपड़ों को लेकर सलाह देना काफी मंहगा पड़ गया। महिला गेस्ट उसकी सलाह पर भड़क गई और मैनेजर के खिलाफ पुलिस में दुर्व्यवहार की शिकायत कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी मैनेजर जिला भाजपा पदाधिकारी भी है। दिल्ली की महिला की शिकायत ने उसके खिलाफ शिकायत दी है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

किस सलाह पर भड़की महिला

होटल पहुंची महिला गेस्ट को मैनेजर ने सलाह देते हुए कहा, 'ठीक से कपड़े पहनें, क्योंकि यह भिंड है।' सलाह इसलिए दी क्योंकि महिला ने 'छोटे कपड़े' पहने हुए थे। नाराज दिल्ली निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें गलत व्यवहार का आरोप लगाया। जिसके बाद मैनेजर मुकेश जैन, जो जिला भाजपा पदाधिकारी है, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एग्जाम के लिए भिंड आई है महिला

महिला एलएलएम की परीक्षा देने भिंड आई हुई है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को वह रिसेप्शन के पास बैठी थी और काम कर रही थी क्योंकि उसके कमरे में वाई-फाई नहीं है। पुलिस ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट ने उससे अपने कमरे में वापस जाने या 'ठीक कपड़े' पहनकर आने का अनुरोध किया। यह सुनकर वह नाराज हो गई और उसने जैन को बुलाया, जिसके बाद तीखी बहस हुई।

मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए एक महिला कांस्टेबल को बुलाया गया। होटल की मालकिन अनीता चोपड़ा भी मौके पर पहुंचीं। मैनेजर ने गेस्ट से माफी मांगी और सभी को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्होंने जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। चोपड़ा ने दावा किया कि यह एक झूठा आरोप है। उन्होंने तर्क दिया कि महिला को केवल 'ठीक तरह के कपड़े' पहनने के लिए कहा गया था क्योंकि उसने छोटे कपड़े पहने हुए थे। जैन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने उससे केवल इतना ही कहा, 'मैडम, यह भिंड है।' पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं महिला दूसरे होटल में चली गई है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

16 minutes ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

31 minutes ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

1 hour ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

1 hour ago
पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

भोपाल  राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…

2 hours ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…

2 hours ago