भिंड में पटवारी ने कलेक्टर के सामने फाइल लेकर अपनी जगह पर दो भाड़े के लड़कों को भेजे

भिंड
 मध्य प्रदेश में अजीबोगरीब कारनामे होते रहते हैं। भिंड में तो एक पटवारी ने गजब ही कर दिया है। कलेक्टर के सामने फाइल लेकर अपनी जगह पर दो भाड़े के लड़कों को भेज दिया है। भाड़े के लड़के ही कलेक्टर को सरकारी फाइल दिखाते रहे। इस दौरान एक सवाल पर दोनों लड़के अटक गए तो कलेक्टर का माथा ठनका। इसके बाद पटवारी की लापरवाही खुलकर सामने आ गई। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

फाइल लेकर भेज दिए किराए के लड़के

दरअसल, गुरुवार को कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव बारिश के बाद क्षेत्र में हो रहे जल भराव के इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ सरकारी अमला भी था। वहीं, जब पटवारी के काम की बारी आई तो वहां दो लड़के मौजूद थे जो उनकी जगह पर भाड़े पर काम कर रहे थे। लड़के ही सारे सरकारी रिकॉर्ड्स को भी संभाले हुए थे और कलेक्टर के साथ घूमते रहे, जहां कलेक्टर को आवश्यकता पड़ी, वहां नक्शे भी दिखाएं। इस दौरान कलेक्टर को भनक तक नहीं लगी कि यह पटवारी है ही नहीं। मगर एक सवाल ने उनकी पोल खोल दी।

सब रह गए हक्के-बक्के

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कों से जब कलेक्टर ने कुछ सवाल किया तो वह हक्के-बक्के रह गए। इस पर कलेक्टर ने कहा कि पूरे रिकॉर्ड लेकर मेरे ऑफिस आओ तो युवक ने जवाब दिया कि यह तो पटवारी बताएंगे। अचंभित होकर कलेक्टर ने पूछा तो फिर तुम कौन हो, जिस पर वहां मौजूद सभी अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। मौके पर मौजूद तहसीलदार भी इन लड़कों के साथ घूम रहे थे। इसके बाद कलेक्टर ने आदेश दिया कि इन लड़कों से सारे रिकॉर्ड वापस ले लो।

तहसीलदार ने रेकॉर्ड लेकर किए वापस

कलेक्टर के आदेश के बाद तहसीलदार ने तत्काल इन लड़कों से सरकारी रेकॉर्ड वापस ले लिए और कुछ देर अपने पास भी रखा। वहीं, थोड़ी देर बाद फिर देखने को मिला कि वे सारे रेकॉर्ड्स उन्हीं लड़कों को वापस कर दिए। हालांकि कलेक्टर का कहना है कि इस मामले में पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बड़ी बात यह सामने आई तहसीलदार शर्मा लगातार पटवारी का बचाव करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि लड़के पटवारी की बाइक चलाकर लाया होगा। जब पूछा कि पटवारी तो थे ही नहीं तो बोल के पटवारी आशीष त्रिपाठी साथ में ही थे। जबकि हकीकत में त्रिपाठी यहां नहीं थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

7 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago