भोपाल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में बुलाया… विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल
अयोध्या नगर इलाके में 22 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आरोपित महिला को होटल में बुलाकर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर घटना की। टीआई महेश लिल्लारे के मुताबिक, युवती की शादी हो चुकी है और उसका पति शेयर कंसलटेंट है, इसलिए पति आमतौर पर बाहर रहते हैं। इस दौरान युवती ने ऑनलाइन जॉब के लिए इंटरनेट मीडिया पर आवेदन किया था। तभी उनकी पहचान एमपी ऑनलाइन की दुकान चलाने वाले अभिषेक विश्वकर्मा से हुई थी।

झांसा देकर होटल में बुलाया

23 फरवरी को आरोपी युवक ने सेमिनार में शामिल कराने का झांसा देकर उसे होटल में बुलाया था। जहां उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शोषण कर रहा था। उसकी करतूतों से परेशान होकर पूरी बात पीड़िता ने अपने पति को बता दी और थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पिपलानी से गिरफ्तार कर लिया।

शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म

दुष्कर्म का एक अन्य मामला भी सामने आया है। अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि सुंदर नगर में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की मुलाकात कुछ समय पहले प्रेम बाबू शाक्या से हुई थी। युवक शादी करने का झांसा देकर उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार उसके साथ ज्यादती कर रहा था। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rapetop-news

Recent Posts

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

27 minutes ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

32 minutes ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

37 minutes ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

1 hour ago
CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…

2 hours ago
MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन तेज बारिश का दौर…

3 hours ago