भोपाल में आईजी इंटेलीजेंस बने लुटेरों का शिकार, हाई सिक्योरिटी ज़ोन में हुई वारदात

भोपाल,

मध्यप्रदेश के आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष को बेखोफ बदमाशों ने अपना शिकार बना डाला। ये वारदात भोपाल के सबसे पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके चार इमली में अंजाम दी गयी। यहां बदमाश आईपीएस डॉ आशीष का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। हैरानी वाली बात यह है कि इस इलाके में प्रदेश सरकार कई मंत्रियों के सरकारी निवास है, और इसकी गिनती शहर के सबसे हाई सिक्युरिटी जोन में की जाती है। जानकारी के मुताबिक आईजी डॉ आशीष रात को खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे।

इसी दौरान रात करीब 10 बजे तीन बाइक सवार लुटेरे डॉ आशीष का मोबाइल छींनकर कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से चुना भट्टी की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे हड़कप मच गया। क्राइम ब्रांच और पांच थानों की पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी। सूत्रों के मुताबिक मोबाइल लूटने के बाद लुटेरों ने आईजी का मोबाइल चुना भट्टी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में स्विच ऑफ कर दिया था। बाद में बदमाश आईजी का मोबाइल लावारिस हालत में फेंक कर आगे भाग गए। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल अज्ञात लूटेरो का कोईं सुराग नहीं मिला है। पुलिस की और से इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया गया है। आईजी डॉ. आशीष ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

2 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

2 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

2 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

2 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

2 hours ago