भोपाल
छोला मंदिर इलाके में एक कलियुगी पिता एक महीने से अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बीते दिनों नाबालिग के पेट में दर्द उठा तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद रविवार को मां-बेटी ने छोला थाने पहुंचकर आरोपित के विरुद्ध शिकायत की।
पुलिस के मुताबिक नाबालिग की मां ने करीब 16 वर्ष पहले अपने पति को छोड़ दिया था और आरोपित से शादी की थी। 16 वर्षीय किशोरी छोला मंदिर की रहने वाली है। वह अपनी मां और सोतेले पिता सहित अन्य भाई-बहन के साथ रहती है।
किशोरी ने बताया कि करीब एक महीने पहले जब छोटे भाई-बहन बाहर खेलने गए थे, तभी सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वह इसके बाद भी कई बार उसका यौन शोषण कर चुका है। रविवार को उसके पुलिस थाने में शिकायत की गई तो वह घर से फरार हो गया, पुलिस उसकी जांच कर रही है।
सूरजपुर। जिले के पम्पापुर ग्राम पंचायत के झारपारा मोहल्ले में एक घर में भीषण आग…
सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत 120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन…
राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया रायपुर, राज्यपाल रमेन…
राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ग्राम रोजगार सहायक को बिना कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का…
बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से 14 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया POCSO मामले…