छतरपुर में श्रद्धालुओं से भरा ऑटो ट्रक में जा घुसा, हादसे में 7 लोगों की मौत, 6 घायल

 छतरपुर

 छत्तरपुर में बड़ा हादसा हो गया. यहां महोबा से बागेश्वर धाम जाते समय ऑटो और ट्रक की टक्कर में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. ये दर्दनाक हादसा NH39 हाइवे पर हुआ है. भीषण सडक हादसे में घायल होने वाले लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है. घटना सुबह 5 बजे हुई. हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई. मृतकों में बूढ़े और बच्चे भी शामिल हैं.

हादसा काफी भीषण था. जानकारी के मुताबिक, ऑटो में क्षमता से ज्यादा सवारियां सवार थीं. ये सभी श्रद्धालु स्टेशन से बागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे. बागेश्वर धाम रक्षा बंधन और जन्माष्टमी में भगवान के दर्शन करने के लिए काफी श्रद्धालू आए थे. सभी सवारियां स्टेशन से बाहर आकर सवारी वाले ऑटो में सवार हुई थीं.

क्षमता से ज्यादा थीं सवारियां

ऑटो चालक ने ज्यादा सवारियां होने की वजह से ऑटो की क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठा लीं. इसके साथ ही सवारियों का सामान भी ऑटो के ऊपर रखा हुआ था. इसी बीच ऑटो की तेज रफ्तार और ओवरलोड होने के कारण वह आगे जाकर एक ट्रक से भिड़ गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. इसके अलावा इस दर्दनाक हादसे में लगभग सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई.
झांसी खजुराहो हाईवे के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा झांसी-खजुराहो हाईवे एनएच 39 के पास हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. रास्ते में जा रहे दूसरे यात्रियों ने घायल हुए यात्रियों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को फोन किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. लोगों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है.

ऑटो संचालक ने ओवरलोड सवारी बिठाई थी

ऑटो संचालक ने ओवरलोड सवारी बिठा ली थी। तभी कदारी के पास पहुंच कर ऑटो नंबर यूपी 95 एटी 2421 हाईवे पर ट्रक नंबर पीबी 13 बीबी 6479 से टकरा गया। मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इनकी हुई मौत

    प्रेम नारायण कुशवाहा (ऑटो ड्राइवर​​)
    जनार्दन
    मनु श्रीवास्तव
    नन्हे
    गोविंद
    लालू
    अंशिका (उम्र डेढ़ साल)।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

3 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

4 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

4 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

4 hours ago