डबरा में दो बच्चों की मां अपने पड़ोस में रहने वाली युवती के प्रेमजाल में फंसकर उसके साथ भाग गई

ग्वालियर
 जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां अपने ही पड़ोस में रहने वाली युवती के प्रेमजाल में फंसकर उसके साथ भाग गई। मामला तब उजागर हुआ जब दोनों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों को 10 दिन बाद जयपुर से वापस लाया है।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले के डबरा के पीछोर तिराहा निवासी एक 28 वर्षीय महिला को पड़ोस में रहने वाली ही एक 23 वर्षीय युवती से प्रेम हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि बीते 1 अप्रैल को दोनों अपना घर छोड़कर फरार हो गईं। दिलचस्प बात यह है कि 23 वर्षीय युवती ने बिल्कुल युवक का वेश धारण कर लिया था, ताकि किसी को शक न हो। जब दोनों के गायब होने की खबर परिजनों को लगी तो उन्होंने डबरा सिटी थाने में अलग-अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की और लगभग 10 दिन की मशक्कत के बाद जयपुर से दोनों को बरामद कर वापस डबरा लाया।

दोनों युवतियां साथ रहने पर अड़ीं

एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर उनके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि दोनों ही युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों परिवारों को सलाह दी है कि वे आपसी समझदारी से इस मुद्दे को सुलझाएं और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचें। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस सतर्कता से इसे हैंडल कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: lovetop-news

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

17 minutes ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

22 minutes ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

27 minutes ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

31 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता

मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश को नशा मुक्त करने के उद्देश्य…

49 minutes ago
युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण

युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को तकनीकी विकास, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र…

1 hour ago