देवास में प्रशासन ने अपराधियों से मुक्त कराई करोड़ों की जमीन

देवास
मध्यप्रदेश में मामा का बुलडोजर अपराधियों के खिलाफ तेजी से चल रहा है, आज देवास (Dewas) जिले के कांटाफोड़ में प्रशासन ने गरीब आदिवासीयो की भूमि पर कब्जा जमाए बैठे अपराधियों से न केवल भूमिमुक्त कराई बल्कि अवैध रूप से बनाई दुकाने भी ध्वस्त की।

 

आपको बता दें कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में आज स्थानीय कन्नौद पुलिस प्रशासन द्वारा थाना कांटाफोड के कालाफाटा गाँव में संयुक्त रूप से नायब तहसीलदार अविनाश सुसानिया के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम कालाफाटा के भूमाफ़िया क्रमशः देपाल सिंह , इक़बाल सिंह और त्रिलोक सिंह के द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि (खेत)गरीब आदिवासियों क्रमशः कमल कोरकू , कमलाबाई कोरकू तथा गुलाब बाई कोरकू की ज़मीन (खेत) अपने क़ब्ज़े में रखी गई थी, जिसे आज पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा मौक़े पर पहुँचकर विधिवत आधार पर गरीब आदिवासियों की अतिक्रमित भूमि (खेत) भूमाफ़िया के क़ब्ज़े से मुक्त कराई गई, भूमाफिया देपालसिंह ने नेशनल हाइवे पर स्थित इस भूमि पर अवैध ढंग से ढाबा, गन्ने रस की दुकान व पान चाय की दुकान का धंधा कर अवैध ढंग से कमाई भी की जा रही थी, भू माफिया देपालसिह, इक़बाल सिह तथा त्रिलोकसिह के क़ब्ज़े से 10 एकड ज़मीन मुक्त कराई गई जिसकी अनुमानित क़ीमत लगभग दो करोड़ रूपये है।

100 जवानों के साथ मौजूद रहा प्रशासनिक अमला
इस कार्रवाई के दौरान मौक़े पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी ज्योति उमठ, एसडीएम प्रिया वर्मा तहसीलदार नागेश्वर पनिका , नायब तहसीलदार अविनाश सुसानिया ,थाना प्रभारी कन्नौद शिवमूरत यादव, थाना प्रभारी बागली दीपक यादव , थाना प्रभारी सतवास विक्रांत झंझोट, थाना प्रभारी कांटाफोड महेंद्र गौड़,थाना प्रभारी उदयनगर पतिराम डावरे , चौकी प्रभारी बिजवाड अरविंद भदौरिया तथा थाना कन्नौद, सतवास, उदयनगर , हाटपिपलिया , कांटाफोड बागली व पुलिस लाइन के 2 टीआई सहित क़रीब 100 जवानों का बल भी मौजूद था ।

लगातार जा रहेंगी कार्यवाही : एएसपी शर्मा
एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से चर्चा के दौरान देवास एडिशनल एसपी(ग्रामीण)सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों सहित अपराधो पर लगाम लगाया जा रहा है, आगामी दिनों में भी पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के मार्गदर्शन में भूमाफ़ियाओं के विरूद्ध यह कारवाई लगातार जारी रहेगी तथा गुण्डों व असामाजिक तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार की जावेगी, प्रशासन की बड़ी कार्यवाही के बाद भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

3 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

3 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

4 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

4 hours ago