हमीदिया में आज ओपीडी में मरीजों की संख्या दोपहर 12 बजे तक 2000 के पार

भोपाल

हमीदिया में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने मिलीं। पांच दिन बाद हड़ताल खत्म होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है। आज ओपीडी में मरीजों की संख्या दोपहर 12 बजे तक 2000 के पार पहुंच गई थी, शाम तक यह संख्या 2500 के पार पहुंचने की बात कही जा रही है। इसके अलावा जो मरीज अस्पताल छोड़कर चले गए थे, वह भी वापस आने लगे हैं। आज करीबन 50 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया, पिछले दो दिनों में 250 से अधिक मरीज भर्ती हो चुके हैं। वहीं दूसरी और सर्जरी और डिलेवरी भी शुरू हो गर्इं हैं, जो पेडिंग केस थे, उन्हें निपटाया गया।

डॉ. अरुणा कुमार से जुड़े मामलों की जांच होगी शुरू
इधर, जल्द ही डॉक्टर अरुणा कुमार से जुड़े मामलों की जांच शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती के सुसाइड के बाद जूडा हड़ताल पर चले गए थे। डॉ. अरुणा कुमार के कार्यकाल में जूनियर डॉक्टरों को परेशान करने के आरोप लगे हैं। अब इस मामले में गठित की जा रही कमेटी आरोपों की जांच करेगी। वे पूर्व में भी काफी विवादित रही हैं। इसके चलते 5 दिन तक अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था हड़ताल की वजह से चरमरा गई थी।

जूडा का अहम रोल
मामले में प्रबंधन के अधिकारी ने बताया मेडिकल से संबंधित अस्पताल में जूनियर डॉक्टर और रेसिडेंट डॉक्टर मरीजों के इलाज में बेहद अहम रोल निभाते हैं। मरीज का बार-बार फॉलो अप से लेकर उनकी जांच व किसी तरह की इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर को बुलाने तक की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन   धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…

45 minutes ago
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …

46 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…

46 minutes ago
​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…

1 hour ago
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…

1 hour ago
जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर  नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…

2 hours ago