शिवपुरी
जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की बुधना नदी में एक कार संदिग्ध अवस्था में मिली, जिसमें व्यापारी शिवम गुप्ता का शव बरामद हुआ। उनके साथी, सरकारी वकील राकेश रोशन, गायब हैं। कार राकेश रोशन की बताई गई है। रविवार शाम को दोनों साथ निकले थे और वापस नहीं लौटे, जिसके बाद शिवम गुप्ता के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह पुलिस को नदी में कार मिली। व्यापारी के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उनके बेटे का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। नदी में कार मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पाया कि कार वकील की है।
नदी से कार निकालने पर मिला शव
पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए नदी से कार बाहर निकाली, जिसमें शिवम गुप्ता का शव मिला। राकेश रोशन का कोई सुराग नहीं मिला। कार के कांच टूटे हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
सरकारी वकील की तलाश जारी
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि बुधना नदी में मिली कार से व्यापारी शिवम गुप्ता का शव बरामद हुआ, जबकि सरकारी वकील राकेश रोशन की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम भी राकेश रोशन की खोज में लगी हुई है।
मामला संदिग्ध, पुलिस की जांच जारी
व्यापारी शिवम गुप्ता का शव मिल गया है, लेकिन राकेश रोशन का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। नदी में जांच के लिए एसडीआरएफ की टीम से जांच भी कराई गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…