इंदौर
शराब के नशे में धुत दो लड़कियों ने जमकर हंगामा किया। उसके बाद युवक की बाइक में जमकर तोड़फोड़ कर दिया। दोनों ने युवक को धमकाया। इस दौरान वह हाथ बांधे खड़े रहा। घटना की शिकायत पुलिस को नहीं की गई है। मामला विजयनगर और एलआइजी के बीच (एसबीआइ के समीप) का है। लाल टी-शर्ट पहने युवक पहले युवतियों से बात कर रहा था। उसके बाद अचानक युवतियां हंगामा करने लगी। उन्होंने युवक की बाइक गिरा दी। युवतियां पेवर ब्लाक से गाड़ी में तोड़फोड़ करती रही।
युवक दोनों के आगे दिखा मजबूर
घटना के दौरान युवक हाथ बांधे खड़ा रहा। युवतियां ने बाइक को उठाकर पटक दी, लेकिन उसने एक बार भी विरोध नहीं किया। एमआइजी टीआइ सीबीसिंह के मुताबिक घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की है।
युवक ने पूर्व प्रेमिका के साथ की मारपीट
जूनी इंदौर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर पूर्व प्रेमी आयुष कंडारे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक युवती से दो साल पूर्व रेडिमेड शोरूम में नौकरी करने के दौरान दोस्ती हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे। उनके बीच में अचानक विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने दूसरी लड़की से विवाह कर दिया। बुधवार दोपहर आयुष युवती को टैटू शॉप पर ले गया। टैटू बनाने की बात पर विवाद कर मारपीट कर दी।
खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…
रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…
रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…
कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…
चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…