इंदौर में जूते के लैस बंधवाने वाले गुंडे का पुलिस ने निकाला जुलूस

इंदौर

इंदौर में छात्रों के रहने वाले मुख्य क्षेत्र भंवरकुआं में एक लिस्टेड गुंडे ने आदिवासी युवक को जमकर पीटा और उससे अभद्र व्यवहार करते हुए जूते के लेस भी बंधवाए। घटना के राजनीतिक तूल पकडऩे के बाद जागी पुलिस ने गुंडे को पकड़ा और उसका सार्वजनिक जुलूस निकाला। इस दौरान उसने कान पकड़ते हुए माफी मांगी।

घटना रविवार को हुई, सोमवार को जागी पुलिस

जानकीर के अनुसार घटना रविवार सुबह साढ़े 6 से 7 बजे के बीच की है। देर रात पुलिस ने FIR दर्ज की। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद राजनीतिक तूल पकड़ने लगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस सोशल मीडिया पर डालकर बीजेपी सरकार को घेरा। सोमवार को फिर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रात में मुख्य आरोपी रितेश का जुलूस निकाला।

यह हुई घटना

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, आरोपी रितेश राजपूत लिस्टेड गुंडा है। उस पर 10 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। इनमें वाहन चोरी और लूट के मामले शामिल हैं। वहीं पीड़ित आदिवासी समाज से है। रितेश ने उसके पास से तेजी से बाइक निकाली, इस पर युवक ने यही कहा कि देख कर चलाओ। इस पर रितेश ने बाइक रोकी और युवक को मारा। युवक जान बचाकर मौके से भागा तो उसे ढूंढकर फिर रितेश ने मारा और जूते के लेस बंधवाए। इसी दौरान रितेश का दोस्त भी महिला मित्र के साथ बाइक से आया और उसने भी पीड़ित को मारा।

वहीं, जब पुलिसकर्मी आरोपी को घटनास्थल पर ले गए तो वह अपने कान पकड़े हुए बार-बार यह कहता हुआ दिखाई दिया कि उसने गलती की है. पुलिस ने इस दौरान गुंडे का जुलूस भी निकाला. 

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा 

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस मामले को उठाया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव और देश के गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए कांग्रेस नेता ने 'X' पर लिखा, इंदौर के भंवरकुआं इलाके में सड़क पर ठीक से न चलने की बात पर एक आदिवासी युवक के साथ अकारण मारपीट की गई. बदमाश ने आदिवासी युवक की पिटाई करने के साथ उससे अपने जूते के लैस भी बंधवाए. आश्चर्य है कि इस बदमाश पर दर्जनभर मुकदमें दर्ज हैं, फिर भी वो खुला घूम रहा था. इंदौर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद शहर में आपराधिक मामले लगातार  बढ़ रहे हैं. MP के गृहमंत्री का प्रभार CM के पास है और अब तो वे इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं. इसके बाद भी शहर में कानून व्यवस्था की हालत कैसी है, इसे समझा जा सकता है!''

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

8 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

8 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

8 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

8 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

8 hours ago