इंदौर में शाजिया बन गई सपना, अलफीजा अब आलिया, 18 मुसलमान बन गए हिंदू

इंदौर

इंदौर जिले की शाजिया हाशमी अब सपना के नाम से जानी जाएंगी। इसी तरह अलफीजा का नाम अब आलिया हो गया है। इसके अलावा भी मुस्लिम समाज के कई लोग अब बदले हुए नाम से जाने जाएंगे।

इंदौर शहर में गुरुवार को एक बार फिर खजराना मंदिर में मुस्लिम समाज के 18 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी किया। घर वापसी करने वालों में इंदौर के चंदन नगर खजराना सहित देवास के कुछ परिवार शामिल हैं। धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों का कहना था कि वह सनातन धर्म से प्रभावित हैं। इसका न आरंभ है और न अंत। इसके चलते वह हिंदू धर्म या कहा जाए कि सनातन धर्म अपना रहे हैं।

विहिप के नेता संतोष शर्मा द्वारा बताया गया कि खजराना मंदिर में मंत्रोच्चारण और गंगाजल से हवन पूजन कर सभी की घर वापसी कराई गई है। इससे पहले 3 माह पूर्व खजराना मंदिर में मंदसौर और खजराना के आठ लोगों को हिंदू धर्म में शामिल किया गया था। उस समय हैदर नाम के युवक को सनातन धर्म में आने के बाद उसे हरि का नाम दे दिया गया था। हालांकि, हिंदू धर्म अपनाते ही हरि के घर पर हमला भी हुआ था, जिसको लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

  विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा लगातार मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों की घर वापसी करवा रहे हैं। इससे पहले 29 जून को 30 से अधिक व्यक्ति खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे। इनमें 10 महिलाएं भी शामिल थी जो की इंदौर देवास मंदसौर धार सहित अन्य जिलों से आई हुई थीं। सभी ने रीति रिवाज के साथ हिंदू धर्मअपनाया था।

लगातार मुस्लिम धर्म के लोगों को हिंदू धर्म में शामिल करने के बाद 12 जुलाई को संतोष शर्मा के घर एक महिला द्वारा धमकी द्वारा पत्र भी भेजा गया था। इसमें विश्व हिंदू परिषद के नेता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक महिला का पता नहीं लगा है।

धर्म परिवर्तन करने वालों के बदले हुए नाम

1. शाजिया हाशमी से सपना
2. अलफीजा से आलिया
3. आमिना से अमृता
4. आरजू से एलिना
5. अदनान शाह से आरव
6. तरन्नुम बी से तम्मन्ना
7. मुमताज बी से मीना
8. मुबारक शाह से मुकेश
9. समीर से सावन
10. सोफिया से भूमिका
11. अबेल मसीह से भरत
12. अयाना से प्रशंसा
13. अफसाना से आरती
14. मरयम से आश्रिता

शुद्धिकरण वाले

15.राकेश
16. महिमा
17. अनिता.
18. अभिषेक

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विदेशी डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले- बयानबाजी छोड़ छत्तीसगढ़ की भी करें चिंता

विदेशी डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले- बयानबाजी छोड़ छत्तीसगढ़ की भी करें चिंता

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…

25 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मध्यप्रदेश बना है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मध्यप्रदेश बना है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…

25 minutes ago
धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…

35 minutes ago
दुर्ग में गूंजी ‘मन की बात’, किसानों ने लिया जैविक खेती का संकल्प

दुर्ग में गूंजी ‘मन की बात’, किसानों ने लिया जैविक खेती का संकल्प

दुर्ग  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को…

37 minutes ago
प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…

55 minutes ago
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…

1 hour ago