लोकसभा चुनाव में अमरवाड़ा में 15 हजार से जीते थे, विधानसभा में 51 हजार से जीतेगी भाजपा: विष्णुदत्त शर्मा

छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत व परिश्रम से भाजपा को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक विजय दिलाई है। छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। यही हितग्राही अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे। लोकसभा चुनाव में अमरवाड़ा विधानसभा में भाजपा को 15 हजार से विजय मिली है, लेकिन आप लोगों का उत्साह और उपस्थिति बता रही है कि अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा 51 हजार से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने अमरवाड़ा उप चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया और आज से शुरू हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। सम्मेलन को छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और पार्टी प्रत्याशी कमलेश शाह ने भी संबोधित किया।

हर घर में भाजपा की ताकत, घर-घर संपर्क करें कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा अगर किसी का गढ़ है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र और अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर घर में प्रधानमंत्री जी की गरीब कल्याण की किसी न किसी योजना का हितग्राही रहता है। आप सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं और भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं और उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। बूथ कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष से लेकर आप सभी कार्यकर्ता जितना मजबूती से पार्टी की बात और गरीब कल्याण की योजनाएं जनता तक पहुंचाएंगे, पार्टी को उतनी अधिक सफलता मिलेगी। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता चुनाव कार्य में प्राणपण से जुट जाएं।

हर बूथ जीतने का संकल्प लेकर चुनाव कार्य में जुट जाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा में 332 बूथ हैं, लोकसभा चुनाव में करीब 200 बूथों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी का हर कार्यकर्ता सजग प्रहरी बनकर अपने-अपने बूथ को और मजबूत बनाने, पार्टी के साथ नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें। आज आप सभी यहां से अमरवाड़ा विधानसभा के सभी 332 बूथों पर पार्टी की जीत का संकल्प लेकर चुनाव कार्य में जुट जाएं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, यहां प्रत्याशी तो निमित्त मात्र होता है, असली चुनाव तो बूथ पर बूथ का कार्यकर्ता ही लड़ता है। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी बनकर अपने-अपने बूथों पर चुनाव कार्य में जुट जाएं और पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाएं।

कमलेश शाह को विधायक बनाएं, विकास की गंगा बहा देंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मैं जब 2019 में खजुराहो से पहली बार प्रत्याशी बनकर क्षेत्र में पहुंचा तो लोगों ने कहा कि हम भाजपा को वोट देंगे, आप सांसद बनने के बाद क्षेत्र की पानी की समस्या को हल करा दीजिएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खजुराहो सहित पूरे बुंदेलखंड के पानी की समस्या को दूर करने 44 हजार 600 करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। संभवतः इसी माह प्रधानमंत्री उस परियोजना का शिलान्यास भी करने वाले हैं। आप सभी भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को विधायक बनाएं। अमरवाड़ा के हर घर में नल से पीने का पानी और हर गांव में सिंचाई की सुविधा पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। अमरवाड़ा क्षेत्र में विकास के कई कार्य करने हैं। जिन गरीबों को पक्के मकान नहीं बने हैं, उन्हें पीएम आवास के तहत पक्के आवास भी मिलेंगे और अमरवाड़ा क्षेत्र के चारों जलासयों का निर्माण कराया जाएगा। आप भाजपा प्रत्याशी को विधायक बनाएं, भाजपा इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देगी।

उप चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अमरवाड़ा में उप चुनाव कार्यालय का पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। इस दौरान शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अह्वान पर आज से शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, विधायक व विधानसभा सह प्रभारी हेमंत खंडेलवाल, सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहाके, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पांढुर्णा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले, पूर्व विधायक व पार्टी प्रत्याशी कमलेश शाह, रमेश दुबे, जिला प्रभारी संतोष पारिख, सुश्री मोनिका शाह बट्टी एवं प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

15 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

15 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

15 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

15 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

16 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

16 hours ago