मोहन सरकार तीर्थ दर्शन योजना में श्रद्धालुओं को मध्‍य प्रदेश के तीर्थों का भी कराया जाएगा भ्रमण

भोपाल
 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करके अब इसमें मध्‍य प्रदेश के तीर्थ स्थलों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने मंत्रालय में योजना की समीक्षा के अवसर पर यह निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ऐसे स्थलों का अध्ययन कर कार्ययोजना तैयार करे। मध्‍य प्रदेश के स्थानों की यात्रा से जहां बुजुर्ग यात्रियों को अपने ही प्रदेश के प्रसिद्ध स्थान देखने और देव दर्शन का अवसर मिलेगा, वहीं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण होगा। धार्मिक न्यास, धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी बैठक में वर्चुअल शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देव स्थलों को सुविधायुक्त बनाएं। राम राजा की नगरी ओरछा, शारदा माता के स्थान मैहर, बड़ा महादेव मंदिर, चौरागढ़ महादेव, जटा शंकर पचमढ़ी पर व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं। उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोकों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी की।

वर्ष 2012 से प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आठ लाख श्रद्धालुओं ने तीर्थ दर्शन किया है। इस वित्त वर्ष में वाराणसी, अयोध्या, रामेश्वरम, द्वारका, जगन्‍नाथपुरी, कामाख्या, शिर्डी, हरिद्वार, मथुरा-वृंदावन, बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की दीक्षा भूमि (नागपुर) और स्वर्ण मंदिर अमृतसर के लिए 35 ट्रेनों की व्यवस्था कराई जाएगी। वर्ष 2023-24 से वायुयान द्वारा तीर्थ यात्रा भी शुरू की गई है जिसका लाभ 790 तीर्थ यात्रियों को मिला है।

तीर्थ दर्शन की तरह युवाओं को भ्रमण कराने की भी योजना बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ग को प्रदेश की पुरा-संपदा और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों से परिचित करवाने के लिए अन्य विभाग भी पहल करें। ज्ञान-विज्ञान के केंद्रों, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों, प्राकृतिक सुंदरता के स्थानों और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तक युवाओं को ले जाने से उनके ज्ञान में वृद्धि होगी।

जनजातीय विकास विभाग द्वारा प्रत्येक जिले से मेरिट एवं अन्य आधार पर विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें भ्रमण करवाएं। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में अनेक लोक गायक, संगीतकार और कलाकार निवास करते हैं। इन्हें प्रदेश के विभिन्न स्थानों के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया जाए। वे मंचीय प्रस्तुति के लिए अपनी यात्रा, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करें। इससे ऐसे स्थानों पर आने वाले देश- विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं तक उनकी कला पहुंचेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु से आवेदक को मिली बड़ी राहत, बिना कार्यालय चक्कर लगाए समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र ..

CG : सेवा सेतु से आवेदक को मिली बड़ी राहत, बिना कार्यालय चक्कर लगाए समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र ..

कोरबा । शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की सहज,…

8 minutes ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

16 minutes ago
CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ…

27 minutes ago
CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

34 minutes ago
बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

नारायणपुर. भरंडा के बाद अब ओरछा क्षेत्र के खड़कागांव में धर्मांतरण को लेकर सामाजिक विवाद…

34 minutes ago
उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उद्योगिक विकास में एक बड़ा नाम मंगलवार को जुड़ गया. मुख्यमंत्री…

40 minutes ago