रीवा में गाय को बचाने के लिए कुएं में उतरे युवक की हुई मौत

रीवा
जिले में शुक्रवार सुबह गाय को बचाने के लिए कुएं में उतरे युवक की मौत हो गई। युवक ने गाय को रस्सी से बांधा। लोग गाय को कुएं से ऊपर खींच रहे थे, तभी वे नियंत्रण खो बैठे और उनके हाथ से रस्सी छूट गई। गाय नीचे खड़े युवक पर आकर गिरी। घटना सोहागी थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव की है। सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

गाय को निकालते समय टूटी रस्सी
सोहागी थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि मृतक ददन नापित मझिगवां का रहने वाला है। देर रात जयप्रकाश कुशवाहा के कुएं में गाय गिर गई थी। शुक्रवार सुबह गांव-बस्ती के लोग इकट्ठे हुए। ग्रामीणों ने गाय को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। ग्रामीणों की सहमति से ददन गाय को बचाने कुएं में उतर गया। इसी दौरान हादसे से उसकी मौत हो गई।

रात कुएं में गिरी गाय को निकालने सुबह लोग हुए थे इकठ्ठे
जयप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि देर रात मुझे गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दी। कमरे से बाहर निकलकर देखा तो घर के कुएं में गाय गिरी हुई थी। रात अधिक हो चुकी थी। इस वजह से कोई भी कुएं के भीतर नहीं गया। हमने सुबह तक का इंतजार किया। सुबह होते ही 20 की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। हमने गाय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। अगर कोई इंसान कुएं में गिर जाता है तो प्रशासन मदद करता है। लेकिन, गाय को बचाने के लिए खुद ही कोशिश करनी पड़ती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: cow

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

3 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

3 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

3 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago