सागर में देवरानी-जेठानी और बच्ची के शव कुएं में मिले… फंदे पर लटकी थीं महिलाएं , नानी-नातिन पानी में डूबी मिलीं

सागर
 मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना देवरी की बताई जा रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। इसमें तीन महिलाएं और एक बच्ची कुएं में मृत पाई गई हैं। दो महिलाओं के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला और बच्ची का शव पानी में मिला है।

पुलिस को शक है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है। पर उनका कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।

आपस में परिवार थे चारों मृतक

मृतकों की पहचान आरती लोधी, भारती लोधी, भागवती बाई और रोमिका लोधी के रूप में हुई है। आरती और भारती देवरानी-जेठानी थीं। भागवती बाई भारती की मां थीं और रोमिका भारती की बेटी थी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। इतने बड़े हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को सुबह करीब 10 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस घटना के पीछे के असल कारणों की जांच करने में जुट गई है। पुलिस सभी पहलुओं से घटना की पड़ताल कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर हत्या का।

साल भर पहले परिवार की छोटी बहू ने किया था सुसाइड

परिवार के सदस्य सुरेंद्र लोधी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे गांव के ही रहने वाले किशोर लोधी ने सूचना दी थी। इसके बाद सरपंच और पुलिस को बताया। हम और गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र ने बताया कि एक साल पहले छोटे भाई सोनू लोधी की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड किया था।

मामले में पति सोनू अपने बड़े भाई के साथ जेल में है

मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में सोनू और अपने बड़े भाई करोड़ी के साथ जेल में हैं। करोड़ी आरती का पति है। वहीं, भारती का पति किशोरी फरार है। सोनू के ससुराल वाले परिवार को लगातार परेशान कर रहे थे। आए दिन घर आकर धमकी देते थे। मारपीट और गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे भी घर आकर विवाद किया था। डर के मारे मैं रात में घर भी नहीं गया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

7 hours ago
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…

8 hours ago
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल  सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…

8 hours ago
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…

8 hours ago
कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…

8 hours ago