डॉक्टर रेखा रघुवंशी की मौत क मामले में, डीन ने जूनियर डॉक्टर को भेजा नोटिस

ग्वालियर.
 ग्वालियर की गजराराजा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी की डॉक्टर रेखा रघुवंशी की मौत के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस मामले में GRMC के डीन ने एक जूनियर डॉक्टर को नोटिस दिया है. बताया जा रहा है कि जिस जूनियर डॉक्टर को नोटिस मिला है, वो कार्डियोलॉजी से DM कर रहे है. घटना वाली रात डॉक्टर रेखा के कमरे में यहीं जूनियर डॉक्टर मौजूद था. अब डीन ने नोटिस देकर पूछा है कि महिला हॉस्टल में किसकी परमिशन से पहुंचे थे. जूनियर डॉक्टर के मौजूदगी की जानकारी हॉस्टल वार्डन ने डीन को दी थी. इसके बाद अब बड़ी कार्रवाई की गई है.

मालूम हो कि 29 मार्च को डॉ रेखा रघुवंशी की संदिग्ध हालत में हॉस्टल में मौत हो गई थी. हॉस्टल के कमरे में उनकी बॉडी मिली थी. रेखा के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया था. फिलहाल कंपू पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हॉस्टल में मिली थी डॉक्टर की बॉडी

ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी की पढ़ाई कर रही डॉक्टर रेखा रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. हॉस्टल में उनकी बॉडी मिली थी. डॉ. रेखा अशोकनगर जिले की रहने वाली थी. वे गजराराजा मेडकिल कॉलेज से MBBS और MD करने के बाद DM ( Doctorate of Medicine) कर रही थी. शनिवार देर रात हॉस्टल के वार्डन ने रेखा की मौत की खबर कॉलेज प्रशासन को दी. रेखा अपने कमरे में मृत मिली थी.

हॉस्टल में डॉक्टर रेखा की बॉडी मिला था. माना जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. घटना की सूचना मिलने पर कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिर डॉक्टर रेखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जयरोग्य अस्पताल के पीएम हाउस लाया गया था. रिश्तेदार का कहना था कि रेखा की शादी तय हो चुकी थी. अगले साल फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी. लेकिन हॉस्टल के अंदर रेखा ने खुदकुशी कर ली, इस पर संदेह जताया है. कंपू पुलिस ने जांच के लिए डॉक्टर रेखा रघुवंशी का फोन भी बरामद किया है. फोन की चैटिंग और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कंपू पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

खरसिया  यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

5 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…

6 hours ago
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

रायपुर   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…

6 hours ago
बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…

6 hours ago
‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

भोपाल  पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…

6 hours ago